Fortuner का बाजार ठंडा करने आयी MG Majestor, कम्फर्ट और क्लास का परफेक्ट कॉम्बो

एमजी मैजेस्टर लॉन्च/ फोटो- ऑफिशियल वेबसाइट
MG Majestor भारत में लॉन्च हो गई है. JSW MG Motor का ये लेटेस्ट SUV इंटीरियर लग्जरी और एडवांस टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन ऑफर करता है. इसमें वेंटिलेटेड मसाज सीट्स, JBL 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे प्रीमियम SUV सेगमेंट में खास बनाते हैं.
JSW MG Motor India ने अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor को आज लॉन्च कर दिया है. यह मॉडल कंपनी की अब तक की सबसे प्रीमियम और हाई फ्लायर पेशकश मानी जा रही है. इसे पहली बार Auto Expo 2025 में दिखाया गया था, लेकिन आज ऑफिशियली इसके डिजाइन और फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आ गई है. MG Majestor SUV का सीधा मुकाबला Toyota Fortuner से होना है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और प्राइस डिटेल्स.
एक्सटीरियर डिजाइन
MG Majestor को अपने सेगमेंट की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV बताया जा रहा है. इसका डिजाइन काफी बोल्ड और अट्रैक्टिव है. फ्रंट में Mosaic Matrix ग्रिल दी गई है, जिसके साथ Dragon-Eye DRLs और Tri-beam LED हेडलैंप्स मिलते हैं. SUV के ऊंचा स्टांस, ब्रॉड बॉडी स्ट्रक्चर और मस्कुलर लाइन्स दमदार रोड प्रेजेंस ऑफर करेंगे. इसके अलावा, इसमें 19-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़े बताए जा रहे हैं. यह फीचर SUV के प्रीमियम लुक को और मजबूत बनाता है.
इंटीरियर और फीचर्स
MG Majestor का केबिन पूरी तरह से आराम और एडवांस टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स के साथ मल्टीपल मसाज मोड मिलते हैं, जो लंबी ट्रैवलिंग को भी बेहद आरामदायक बना देते हैं. SUV में JBL का 12-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस देता है. साथ ही 64-कलर एंबियंट लाइटिंग के जरिए केबिन का माहौल अपने मूड के हिसाब से सेट किया जा सकता है.
इसके अलावा, इसमें दिया गया 12-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट ड्राइविंग पोजिशन को और आरामदायक बनाती है. 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट के साथ आता है और इसके साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो SUV को एक मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है.
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए, इसमें ADAS लेवल 2, लेन-कीपिंग असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, 6 एयरबैग, हिल-डिसेंट कंट्रोल और 360-डिग्री HD कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें तीन डिफरेंशियल लॉक और 2H, 4H, 4L जैसे ड्राइव मोड भी मिलते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 216 hp की पावर जेनरेट करता है. यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. पावरट्रेन काफी हद तक MG Gloster जैसा ही है, लेकिन Majestor को ज्यादा प्रीमियम अपग्रेड के रूप में पेश किया गया है.
लॉन्च, बुकिंग और डिलीवरी
कंपनी मॉडल की कीमत का खुलासा अप्रैल में करेगी, लेकिन इसकी बुकिंग पूरे भारत में शुरू हो चुकी है. ग्राहक 41,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं. वहीं, डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी.
यह भी पढ़ें: Ferrari की सबसे महंगी कार भारत आने को तैयार, 2.2 सेकेंड में पकड़ लेगी 100 Kmph की रफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




