लॉन्च से पहले इस SUV ने किया कमाल, 406 टन की ट्रेन खींचकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Published by : Ankit Anand Updated At : 11 Apr 2026 1:21 PM
MG Majestor (Photo: MG motors)
JSW MG Motor India की MG Majestor ने लॉन्च से पहले ही सुर्खियां बटोर ली है. इस SUV ने भारी भरकम ट्रेन को खींचकर गिनीज रिकॉर्ड बना दिया है. पावरफुल डीजल इंजन और एडवांस 4WD सिस्टम से लैस यह गाड़ी ऑफ-रोडिंग में भी जबरदस्त है.
JSW MG Motor India ने अपनी आने वाली MG Majestor को लॉन्च से पहले ही चर्चा का सेंटर पॉइंट बना दिया है. हुआ यूं है कि 31 मार्च 2026 को जम्मू-कश्मीर में काकापोरा से अवंतीपोरा के बीच एक सिक्योर रेलवे ट्रैक पर एक खास ट्रायल किया गया था. इस टेस्ट में Majestor SUV ने 406.4 टन वजनी ट्रेन को 300 फीट से ज्यादा दूरी तक खींचकर सबको हैरान कर दिया. खास बात ये रही कि इसने Guinness World Records के तय मानक (400 टन और 100 फीट) को भी आसानी से पार कर लिया. इससे यह अब तक की सबसे भारी ट्रेन खींचने वाली SUV बन गई है.
इस कामयाबी को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसमें इस्तेमाल की गई गाड़ी कोई मॉडिफाइड या बदली हुई नहीं थी. यह एकदम स्टैंडर्ड प्रोडक्शन मॉडल SUV थी. इंजन, ड्राइवट्रेन या ट्रैक्शन सिस्टम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया था. इस SUV ने एक पूरी ट्रेन को खींचा, जिसमें WAG-9HC लोकोमोटिव, पैसेंजर कोच और गार्ड कोच शामिल थे. यह पूरा टेस्ट Guinness के सख्त नियमों के तहत हुआ और एक्सपर्ट्स ने भी इस प्रोसेस को पूरी तरह वेरिफाई किया.
पावरट्रेन और कैपेबिलिटी
MG Majestor की ताकत इसके दमदार 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन से आती है. यह करीब 215 bhp की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क देता है. इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
इस SUV की असली खासियत इसका हार्डवेयर है. तीनों डिफरेंशियल लॉक (फ्रंट, रियर और सेंटर), एडवांस 4WD सिस्टम और अलग-अलग टेरेन मोड्स इसे हर तरह की सड़क और ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार रखते हैं. ऊपर से क्रॉल कंट्रोल जैसी टेक्नोलॉजी मुश्किल रास्तों पर भी पूरी कंट्रोल देती है.
ऑफ-रोडिंग के मामले में यह और भी आगे है. 219mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 810mm तक पानी में चलने की कैपेबिलिटी इसे एक असली हैवी-ड्यूटी SUV बनाती है.
देखें वीडियो
Majestor SUV की पोजिशनिंग
MG की नई Majestor SUV को कंपनी ने अपने लाइनअप में एकदम ऊपर, यानी Gloster से भी ज्यादा प्रीमियम D+ सेगमेंट में पोजिशन किया है. अभी से इसके लिए ₹41,000 में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुके हैं. शुरुआती बुकिंग करने वालों को खास फायदे मिलेंगे. जैसे 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, फ्री रोडसाइड असिस्टेंस और कुछ एक्सक्लूसिव ओनरशिप बेनिफिट्स.
यह भी पढ़ें: लॉन्च के 20 दिन बाद ही खत्म हुआ इस ‘छोटू’ कार का स्टॉक, जानें क्यों है इतनी डिमांड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










