ePaper

Memory Card में दिख रहा Unable To Read या Error मैसेज तो घबराए नहीं, ऐसे करें ठीक, बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Updated at : 07 Aug 2021 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
Memory Card में दिख रहा Unable To Read या Error मैसेज तो घबराए नहीं, ऐसे करें ठीक, बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Memory Card Error Solution: यदि आपके मेमोरी कार्ड में अनेबल टू रीड का ऑप्शन दे रहा है तो इसे फेंकने की जरूरत नहीं है कई बार यह कई कारणों से हो जाता है. जिसे आसान तरीकों से ठीक किया जा सकता है.

विज्ञापन

Memory Card Error Solution: यदि आपका एसडी कार्ड काम नहीं कर रहा है. तो इसे फेंकने की जगह आप कई उपायों से ठीक कर सकते है. कई बार कार्ड स्लॉट को साफ करने, फार्मेट करने जैसे तरीकों से इसे सुधारा जा सकता है. आइये जानते हैं पूरा प्रोसेस..

इन तरीकों से ठीक कर सकते हैं अपना मेमोरी कार्ड (Memory Card)

  • मेमोरी कार्ड में Unable To Read का आ रहा मैसेज तो आप इसे स्लॉट से निकाल कर दोबारा डाल दें. ऐसा करने से आपका मेमोरी कार्ड ठीक हो सकता है.

  • यदि फिर भी न काम करें तो डिवाइस को थोड़ी देर के लिए बंद कर सकते हैं. कई केस में देखा गया है कि ऐसा करने से वापस मेमोरी कार्ड काम करने लगता है. अगर एक बार बंद करने पर भी नहीं हो रहा है तो ऐसा 4-5 बार करें.

  • इसके अलावा आप अपना मेमोरी कार्ड स्लॉट को साफ करके भी देख सकते हैं. कई बार ऐसा करने से भी वापस कार्ड रीड करने लग जाता है. दरअसल, स्लॉट में धूल फंसने से यह कार्य करना बंद कर देता है.

  • अगर इन उपायों से भी आपका मेमोरी कार्ड एरर का मैसेज दे रहा है तो इसे अलग डिवाइस में लगा कर देखें. कई बार डिवाइस के स्लॉट में आए प्रॉब्लम के कारण भी यह काम नहीं कर पाता. जिसे दूसरे डिवाइस में डाल कर चेक करने से करने लगता है.

Also Read: अनचाहे WhatsApp Groups से परेशान हैं तो इस Setting से आपकी मर्जी के बिना कोई किसी ग्रुप में नहीं कर पाएगा ऐड

  • सभी उपायों को करने के बाद भी आपका मेमोरी कार्ड ठीक नहीं हुआ है तो यह जरूर डैमेज हो चुका होगा या फिर इसमें स्क्रैच लग होगा. ऐसे में इसे आपको बदल देना ही ठीक रहेगा नहीं तो डिवाइस के स्लॉट में भी प्रॉब्लम आ सकता है.

  • आप फिर भी नहीं बदलना चाहते तो एक अंतिम उपाय अपनाएं, फौरन टेक्निकल सपोर्ट लें.

Also Read: WhatsApp से कौन कर चुका है आपको Block? कैसे आप करें किसी को ब्लॉक, जानें वॉट्सऐप Tips And Tricks के बारे में

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola