Maruti Suzuki ने किया Grand Vitara को Recall: Fuel Gauge सिस्टम में गड़बड़ी, 39,506 गाड़ियां प्रभावित

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Nov 2025 1:44 PM

विज्ञापन

Maruti Suzuki की Grand Vitara में Fuel Gauge की दिक्कत

Maruti Suzuki ने अपनी Grand Vitara एसयूवी के 39,506 यूनिट्स Recall किये हैं. Fuel gauge गड़बड़ी को लेकर फ्री इंस्पेक्शन और पार्ट रिप्लेसमेंट शुरू

विज्ञापन

Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय Grand Vitara SUV को देशभर में वापस बुलाने (रिकॉल) का बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने फ्यूल लेवल इंडिकेटर में संभावित गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रभावित यूनिट्स का निरीक्षण और पार्ट रिप्लेसमेंट जल्द किया जाएगा- वो भी बिल्कुल फ्री.

कौन-सी Grand Vitara गाड़ियां Recall में शामिल?

  • Maruti Suzuki के अनुसार 39,506 यूनिट्स इस रिकॉल के दायरे में आती हैं.
  • ये SUVs 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 के बीच तैयार की गई थीं.

क्या है समस्या?

Fuel Gauge गलत रीडिंग दिखा सकता है

कंपनी का कहना है कि स्पीडोमीटर में लगा फ्यूल गेज और वार्निंग लाइट सही फ्यूल लेवल नहीं दिखा पा रहा. इससे चालक को यह भ्रम रह सकता है कि टैंक में पेट्रोल कितना बचा है, जो ड्राइविंग के दौरान जोखिम पैदा कर सकता है.

कंपनी क्या कर रही है?

Free में रिपेयर

Maruti Suzuki सीधे ग्राहकों से संपर्क करेगी. प्रभावित वाहन मालिकों को नजदीकी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में बुलाया जाएगा, जहां खराब पार्ट की जांच व बदलने की प्रक्रिया मुफ्त होगी. कंपनी ने इसे precautionary recall बताया है और ग्राहकों से तुरंत प्रतिक्रिया देने की अपील की है.

Grand Vitara क्यों है खास?

  • Hybrid, CNG और PHEV विकल्प
  • GrandVitara भारतीय बाजार में एक हाई-डिमांड SUV है.
  • कीमतें ₹10.77 लाख से ₹19.72 लाख (ex-showroom) तक जाती हैं.
  • SUV Petrol, CNG और PHEV (Plug-in Hybrid) जैसे विकल्पों में उपलब्ध है.
  • साथ ही All-Wheel Drive(AWD) का ऑप्शन भी इसे ग्राहकों का पसंदीदा बनाता है.

5 लाख से कम में नयी कार! Alto, Kwid, S-Presso या Tiago- जानिए कौन है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी

2025 Maruti Suzuki Swift: कीमत, वेरिएंट, फीचर्स और माइलेज यहां जानें एक क्लिक में

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola