Grand Vitara हुई पहले से ज्यादा सस्ती, इन वेरिएंट्स पर अब बचेंगे 38,900 रुपये

Updated:
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara

मारुति सुज़ुकी ग्रैंड विटारा

Maruti Suzuki ने Grand Vitara के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत 38,900 रुपये तक घटा दी है. नई कीमतों के बाद ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स के साथ बेहतर वैल्यू मिलेगी. अगर आप भी विटारा खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है. जानिए किस वेरिएंट के घट गए दाम.

विज्ञापन

अगर आप Maruti Suzuki Grand Vitara खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने अपनी इस मिड-साइज SUV के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत में 38,900 रुपये तक की कटौती कर दी है. खास बात यह है कि यह फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जो फीचर-लोडेड Zeta (O) और Alpha (O) वेरिएंट खरीदना चाहते हैं. नई कीमतों के बाद Grand Vitara की एक्स-शोरूम कीमत अब 10.76 लाख रुपये से 19.57 लाख रुपये के बीच हो गई है.

किन वेरिएंट्स की कीमत हुई कम?

Maruti Suzuki ने कीमत में कटौती केवल 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले Zeta (O) और Alpha (O) वेरिएंट्स पर की है. ऐसे में-

मैनुअल वेरिएंट्स में

  • Zeta (O) Metallic की कीमत 14.28 लाख रुपये से घटकर 13.89 लाख रुपये हो गई है.
  • Alpha (O) Metallic अब 15.77 लाख रुपये की जगह 15.38 लाख रुपये में उपलब्ध होगी.

ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में

  • Zeta (O) AT की नई कीमत 15.24 लाख रुपये है.
  • Alpha (O) AT अब 16.73 लाख रुपये में खरीदी जा सकती है.

हालांकि, Grand Vitara के Sigma, Delta, Zeta, Alpha और AllGrip AWD वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके अलावा CNG और Strong Hybrid मॉडल भी पहले की कीमत पर ही उपलब्ध रहेंगे.

इंजन और पावरट्रेन

Maruti Suzuki Grand Vitara में दो 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं. माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 101.5hp की पावर और 139Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. कुछ ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में AllGrip AWD सिस्टम भी दिया जाता है. वहीं, CNG वेरिएंट 87hp की पावर जेनरेट करता है. स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट 114hp की पावर देता है और इसमें e-CVT गियरबॉक्स मिलता है.

ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

नई कीमतों के बाद Grand Vitara के Zeta (O) और Alpha (O) वेरिएंट पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हो गए हैं. अगर आप ज्यादा फीचर्स वाला वेरिएंट खरीदना चाहते थे, तो अब आपको लगभग 39,000 रुपये तक की सीधी बचत होगी. इससे ये दोनों वेरिएंट Maruti Suzuki की मिड-साइज SUV रेंज में पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: ₹11 लाख में चाहिए 7-सीटर? Maruti Suzuki Ertiga का ये वेरिएंट है सबसे स्मार्ट चॉइस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola