Alto से Brezza तक सस्ती हुई Maruti कारें, जानें किस पर कितना फायदा

Alto से Brezza तक मारुति दे रही जबरदस्त ऑफर्स
Maruti Suzuki ने अप्रैल 2026 में Arena कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है. Alto K10, WagonR, Swift और Brezza जैसे मॉडल्स पर कैश, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहे हैं. यह ऑफर्स नई कार खरीदने वालों के लिए बेहतर मौका साबित हो सकते हैं.
Nexa के बाद अब Maruti Suzuki ने अपने Arena लाइनअप पर भी अप्रैल 2026 के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. इस लाइनप में Alto K10, S-Presso, WagonR, Celerio, Swift, Brezza, Victoris और Eeco जैसे मॉडल शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को कई ऑप्शन मिलेंगे. कंपनी इन ऑफर्स के तहत कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस स्क्रैपेज बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर जैसे फायदे दे रही है. ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है.
Maruti Suzuki Alto K10
Maruti Suzuki Alto K10 पर अप्रैल 2026 में कुल ₹37,500 तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इसमें ₹10,000 का कंज्यूमर ऑफर, ₹15,000 का एक्सचेंज बोनस, ₹25,000 तक का स्क्रैपेज बेनिफिट और ₹2,500 का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है. Alto K10 कंपनी की सबसे किफायती कारों में से एक है और यह ऑफर इसे खासतौर पर पहली बार कार खरीदने वालों के लिए और भी आकर्षक बना देता है.
Maruti Suzuki S-Presso
Maruti Suzuki S-Presso पर भी अप्रैल 2026 में कुल ₹37,500 तक के ऑफर्स मिल रहे हैं. इसमें ₹10,000 का कंज्यूमर ऑफर, ₹15,000 का एक्सचेंज बोनस, ₹25,000 तक का स्क्रैपेज बेनिफिट और ₹2,500 का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है.
इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹3.49 लाख (एक्स-शोरूम) है और इसमें CNG वेरिएंट का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे यह शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक किफायती और प्रैक्टिकल कार बन जाती है.
Maruti Suzuki WagonR
Maruti Suzuki WagonR पर भी ₹37,500 तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें ₹10,000 कंज्यूमर ऑफर, ₹15,000 एक्सचेंज बोनस, ₹25,000 तक स्क्रैपेज बेनिफिट और ₹2,500 कॉर्पोरेट बोनस शामिल है. WagonR भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है और कंपनी इसकी डिमांड बनाए रखने के लिए लिमिटेड लेकिन आकर्षक ऑफर्स दे रही है.
Maruti Suzuki Celerio
Maruti Suzuki Celerio पर भी कंपनी कुल ₹37,500 तक के बेनिफिट्स दे रही है. इसमें ₹10,000 का कंज्यूमर ऑफर, ₹15,000 का एक्सचेंज बोनस, ₹25,000 तक का स्क्रैपेज बेनिफिट और ₹2,500 का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है. Celerio खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो बेहतर माइलेज और आसान ड्राइविंग चाहते हैं.
Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift पर अप्रैल 2026 में ₹40,000 से ₹45,000 तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें ₹10,000 से ₹15,000 कंज्यूमर ऑफर, ₹10,000 से ₹20,000 एक्सचेंज बोनस, ₹25,000 तक स्क्रैपेज बेनिफिट और ₹5,000 कॉर्पोरेट बोनस शामिल है. खास बात यह है कि ऑटोमैटिक वेरिएंट इस महीने सबसे बेहतर डील साबित हो रहा है, जिसमें ₹45,000 तक का फायदा मिल रहा है. वहीं, मैनुअल वेरिएंट पर ₹40,000 तक की बचत हो सकती है.
Maruti Suzuki Brezza
Maruti Suzuki Brezza पर कंपनी ₹45,000 तक के बेनिफिट्स दे रही है. इसमें ₹15,000 कंज्यूमर ऑफर, ₹10,000 से ₹20,000 एक्सचेंज बोनस, ₹25,000 तक स्क्रैपेज बेनिफिट और ₹5,000 कॉर्पोरेट बोनस शामिल है. यह ऑफर पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट्स पर लागू है. हालांकि, LXi (बेस वेरिएंट) में एक्सचेंज बोनस थोड़ा कम मिल रहा है, जबकि टॉप वेरिएंट्स में ज्यादा फायदा दिया जा रहा है.
Maruti Suzuki Eeco
Maruti Suzuki Eeco पर अप्रैल 2026 में ₹37,500 तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जबकि इसके कार्गो वेरिएंट पर ₹35,000 तक का फायदा दिया जा रहा है.
Maruti Suzuki Victoris
Maruti Suzuki Victoris पर इस बार थोड़ा अलग तरह का ऑफर दिया जा रहा है. इसमें सीधा कंज्यूमर डिस्काउंट नहीं है, लेकिन एक्सचेंज बोनस के रूप में फायदा मिलता है. ऐसे में-
- पेट्रोल/CNG वेरिएंट पर ₹20,000 तक का एक्सचेंज बोनस
- हाइब्रिड वेरिएंट पर ₹30,000 तक का एक्सचेंज बोनस
यह भी पढ़ें: Maruti की Nexa रेंज हुई सस्ती, Ignis से Invicto तक मिल रहे तगड़े डिस्काउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




