Mahindra XEV 9S की इंटीरियर झलक हुई वायरल, लॉन्च से पहले देखें कैबिन का शानदार लुक, 27 नवंबर को होगी एंट्री
Published by : Ankit Anand Updated At : 25 Nov 2025 1:07 PM
Mahindra XEV 9S
Mahindra XEV 9S: Mahindra ने अपनी आने वाली XEV 9S के कई टीजर जारी किए हैं. XEV 9S की लॉन्चिंग डेट 27 नवंबर रखी गयी है. इन टीजर्स में कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के कई अहम फीचर्स की झलक दिखाई है. आइए देखते हैं.
Mahindra XEV 9S: Mahindra Automotive अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को लेकर लगातार बज बना रही है. इसकी लॉन्चिंग 27 नवंबर को होने वाली है. पहले जारी टीजर में इसकी झलक तो दिखाई गई थी, लेकिन कई डिटेल्स छिपी हुई थी. अब नए टीजर में कंपनी ने XEV 9S के इंटीरियर फीचर्स की झलक दिखा दी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Mahindra XEV 9S में मिलेगी 5 स्क्रीन
महिंद्रा इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवीज ने अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर XEV 9S का नया टीजर जारी किया है. वीडियो में SUV के केबिन में 5 स्क्रीन दिखाई गई हैं, तीन फ्रंट में और दो सेकेंड-रो पैसेंजर्स के लिए. एक और वीडियो में शुरुआत हार्मन कार्डन के लोगो वाली स्पीकर ग्रिल के क्लोज-अप से होती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें XEV 9E की तरह 16-स्पीकर वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलेगा, जिसे Dolby Atmos सराउंड साउंड से और बेहतर बनाया गया है.
टीजर में मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग और ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट भी देखने को मिला है. Mahindra XEV 9S की सबसे बड़ी खासियत इसका 7-सीटर सेटअप है, जिससे यह इंडिया में कंपनी की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV बन जाती है. इसके ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप में ड्राइवर के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बीच में एक सेंट्रल डिस्प्ले है, जिसमें एंबियंट लाइटिंग के कंट्रोल मिलते हैं. यहां लाइटिंग को पूरे कलर स्पेक्ट्रम में कस्टमाइज किया जा सकता है, जिससे केबिन ज्यादा पर्सनलाइज्ड फील होता है.
मिलेगा बड़ा लगेज स्पेस
एक और टीजर में XEV 9S की लगेज स्पेस को भी दिखाया गया है. इसमें रियर सीटें फोल्ड करके एक बड़ा बूट एरिया बनाया गया है. इसमें तीन बड़े ट्रॉली बैग और तीन छोटे सूटकेस आसानी से फिट होते दिखाई देते हैं.
Mahindra XEV 9S में एक बड़ा फ्रंट स्टोरेज स्पेस मिलेगा, जिसे ‘फ्रंक’ कहा जाता है. इससे SUV की इस्तेमाल करने की सुविधा और बढ़ जाएगी. एक दूसरे टीजर में इसका ‘बॉस मोड’ भी दिखाया गया है, जिसमें पीछे बाई तरफ बैठा पैसेंजर इलेक्ट्रिक कंट्रोल से आगे वाली सीट को आगे सरका सकता है, ताकि उसे ज्यादा लेगरूम मिल सके.
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 700 Facelift: क्या-क्या बदलाव मिलने वाले हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










