Thar Roxx, XUV400 EV और Scorpio पर तगड़ी छूट, Mahindra दे रही लाखों की बचत का मौका

XUV400 EV, Thar Roxx और Scorpio पर महिंद्रा दे रही बंपर छूट
Mahindra & Mahindra भारतीय SUV बाजार में लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इसी बीच बिक्री को और तेज करने के लिए कंपनी मई में अपने कई पॉपुलर SUVs और EVs पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है.
अगर आप नई Mahindra & Mahindra SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मई 2026 आपके लिए फायदे का महीना साबित हो सकता है. कंपनी अपनी कई पॉपुलर SUVs और EVs पर तगड़े डिस्काउंट ऑफर दे रही है. खास बात यह है कि कुछ मॉडल्स पर लाखों रुपये तक का फायदा मिल रहा है. XUV400 EV से लेकर Thar Roxx और Scorpio तक, Mahindra ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सेसरीज बेनिफिट्स और एक्सचेंज ऑफर्स का शानदार कॉम्बो दे रही है. ऐसे में जो ग्राहक लंबे समय से नई Mahindra SUV खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह डील किसी गोल्डन चांस से कम नहीं हो सकती.
Mahindra XUV400 EV पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
Mahindra XUV400 पर इस महीने सबसे ज्यादा छूट मिल रही है. कंपनी इसके EC Pro और EL Pro वेरिएंट्स पर 2.5 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है.
हाल के महीनों में Mahindra की नई INGLO-बेस्ड EVs जैसे Mahindra BE 6 और Mahindra XEV 9e की बढ़ती पॉपुलैरिटी का असर XUV400 EV की बिक्री पर देखने को मिला है.
कंपनी MY2025 स्टॉक क्लियर करने के लिए BE 6 पर 2 लाख रुपये तक और XEV 9e पर 1.4 लाख रुपये तक का फायदा भी दे रही है. हालांकि, ये ऑफर्स लिमिटेड स्टॉक पर उपलब्ध हैं.
Mahindra Thar Roxx पर मिल रहा दमदार फायदा
Mahindra Thar Roxx पर इस महीने कुल 1.10 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसमें 85,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये के एक्सेसरीज बेनेफिट्स शामिल हैं. ऐसे में मार्केट में मजबूत डिमांड के बावजूद Thar Roxx पर इतनी बड़ी छूट ग्राहकों के लिए अच्छी डील बन सकती है.
XUV 3XO और Scorpio रेंज पर भी ऑफर
Mahindra XUV 3XO पर कुल 60,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक के एक्सेसरीज ऑफर्स शामिल हैं.
वहीं Mahindra Scorpio Classic पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा Mahindra Scorpio N के Z4 वेरिएंट पर 30,000 रुपये और Z8 वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.
Bolero Neo पर भी मिलेगा फायदा
Mahindra Bolero Neo पर 25,000 रुपये तक का कैश बेनेफिट और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. हालांकि, कंपनी इस महीने स्टैंडर्ड Bolero, XUV 7XO और 3-डोर Thar पर कोई ऑफर नहीं दे रही है.
ध्यान रहे, ये ऑफर्स शहर और स्टॉक उपलब्धता के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए शोरूम में जाकर एक बार ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में जानकारी ले लें.
यह भी पढ़ें: ₹2.05 करोड़ की नई Range Rover Sport SV, 3.8 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की रफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










