Land Rover Classic Defender V8 हुई और खास, V8 इंजन और नये बॉडी स्टाइल के साथ दिखेगा कलर-शिफ्टिंग पेंट का कमाल
लैंड रोवर क्लासिक डिफेंडर V8 / फोटो- लैंड रोवर
Land Rover ने Land Rover Classic Defender V8 का नया कलेक्शन पेश किया है, जिसमें रंग बदलने वाला Spectral Green पेंट, दो नए बॉडी स्टाइल, 5.0-लीटर V8 इंजन, एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम और पहले से ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन दिए गए हैं.
अगर आप क्लासिक SUV के शौकीन हैं और उसे अपनी पसंद के हिसाब से तैयार करवाना चाहते हैं, तो Land Rover Classic का नया Bespoke Classic Defender V8 आपके लिए बेहद खास हो सकता है. कंपनी ने अपने Works Bespoke प्रोग्राम के तहत एक यूनिक Classic Defender V8 कलेक्शन पेश किया है, जिसमें पहली बार दो नए बॉडी स्टाइल भी शामिल किए गए हैं. इसके अलावा इसमें ऐसा खास पेंट फिनिश दिया गया है, जो रोशनी और देखने के एंगल के हिसाब से अपना रंग बदलता है.
रंग बदलने वाला Spectral Green पेंट बना सबसे बड़ा अट्रैक्शन
Land Rover Classic ने यह खास प्रोजेक्ट एक ग्राहक के लिए तैयार किया है. इस कलेक्शन में Defender 90 Station Wagon, Defender 90 Soft Top, Defender 110 Station Wagon और नया Defender 110 Double Cab Pick-Up शामिल हैं. इन सभी मॉडल्स पर कंपनी ने खास Spectral Green पेंट का इस्तेमाल किया है, जो अलग-अलग रोशनी में हरे, बैंगनी और सुनहरे रंग के शेड्स में दिखाई देता है. इस अनोखे फिनिश को तैयार करने के लिए हर Defender पर लगभग 400 घंटे का काम किया गया. इसमें बॉडी प्रिपरेशन, पेंटिंग, कलर मैचिंग और फिनिशिंग जैसे प्रोसेस शामिल हैं. यही स्पेशल रंग 18-इंच डायमंड-कट Sawtooth अलॉय व्हील्स, एक्सटीरियर बैज और डैशबोर्ड के कुछ हिस्सों पर भी देखने को मिलता है.
लग्जरी इंटीरियर के साथ प्रीमियम फिनिश
SUV के एक्सटीरियर को Icy White रूफ, एक्सपेडिशन केज, बोनट स्क्रिप्ट और हाथ से बनाई गई कोचलाइनिंग के जरिए और अट्रैक्टिव बनाया गया है. केबिन में Bridge of Weir की सेमी-एनिलाइन Vanilla लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिस पर ग्रीन कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग की गई है. इसके अलावा लेदर-बाउंड Superwool कारपेट और Defender-ब्रांडेड फ्लोर मैट्स इसकी प्रीमियम फील को और बढ़ाते हैं.
अब मिलेंगे दो नए बॉडी स्टाइल
Land Rover Classic ने अपने Classic Defender V8 प्रोग्राम में दो नए बॉडी स्टाइल जोड़ दिए हैं. इसमें Defender 110 Double Cab Pick-Up और Defender 90 Hard Top (दो-सीटर) शामिल हैं. ऐसे में अब ग्राहकों के पास कुल पांच बॉडी स्टाइल ऑपशंस मौजूद हैं, जिनमें पहले से मौजूद Defender 90 Station Wagon, 90 Soft Top और 110 Station Wagon भी शामिल हैं.
एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस हुआ Classic Defender
कंपनी ने Classic Defender V8 में नया 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया है. इसमें Wireless Apple CarPlay और Android Auto, DAB/DAB+ डिजिटल रेडियो, Bluetooth कनेक्टिविटी और 13-बैंड ग्राफिक इक्वलाइजर मिलते हैं. इसके अलावा ग्राहक रियर बंपर में इंटीग्रेटेड रिवर्स कैमरा और ऑप्शनल रियर स्टेप जैसी सुविधाएं भी चुन सकते हैं.
कस्टमाइजेशन के और भी ज्यादा ऑप्शन
Land Rover Classic ने ग्राहकों के लिए अपनी पसंद के हिसाब से Defender को तैयार करवाने के और भी ज्यादा ऑपशंस दिए हैं. अब ग्राहक रूफ के लिए नए पेंट फिनिश, 16-इंच Heavy Duty Wolf व्हील्स के लिए अलग-अलग कलर और नया Trophy Pack भी चुन सकते हैं. Trophy Pack में बोनट, रूफ, रियर डोर और व्हील आर्च पर Narvik Black Gloss फिनिश दी जाती है, जिससे Defender का लुक पहले से ज्यादा स्टाइलिश और दमदार दिखाई देता है. कंपनी का कहना है, कि ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक Defender के लगभग हर हिस्से को कस्टमाइज कर सकते हैं. इतना ही नहीं, वे अपनी पसंदीदा चीज, किसी खूबसूरत प्राकृतिक जगह या अपने किसी खास गाड़ी से इंस्पायर होकर बिल्कुल नया और यूनिक पेंट कलर भी तैयार करवा सकते हैं.
दमदार V8 इंजन और बेहतर परफॉर्मेंस
Classic Defender V8 में 5.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V8 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 405 PS की पावर और 515 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन को 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने इसके चेसिस और सस्पेंशन में भी कई बदलाव किए हैं, जिनमें नया सस्पेंशन ज्योमेट्री, अपग्रेडेड स्प्रिंग्स, री-कैलिब्रेटेड डैम्पर्स, मजबूत एंटी-रोल बार, बेहतर स्टीयरिंग सेटअप, 335 mm फ्रंट और 300 mm रियर ब्रेक डिस्क और चार-पिस्टन ब्रेक कैलिपर्स शामिल हैं. इन बदलावों से SUV की हैंडलिंग, राइड क्वालिटी और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो गई है.
ऑर्डर मिलने के बाद तैयार होती है हर Classic Defender V8
हर Classic Defender V8 को केवल ऑर्डर मिलने के बाद ही तैयार किया जाता है. इसके लिए सबसे पहले 2012 से 2016 के बीच Solihull प्लांट में बनी एक ओरिजिनल Defender को चुना जाता है. फिर उस गाड़ी को पूरी तरह खोलकर नए सिरे से बनाया जाता है. इस दौरान सभी जरूरी पार्ट्स की मरम्मत, अपग्रेड या जरूरत पड़ने पर उन्हें नए पार्ट्स से बदला जाता है, ताकि SUV एडवांस्ड क्वालिटी और बेहतर परफॉर्मेंस के स्टैंडर्ड पर खरी उतर सके. तैयार होने के बाद इस Defender में क्लासिक लुक और एडवांस्ड तकनीक का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. कंपनी इस खास SUV के साथ एक साल की अनलिमिटेड माइलेज वारंटी भी देती है.
यह भी पढ़ें: 2026 Maruti Brezza Facelift में मिल सकता है टर्बो इंजन, लॉन्च से पहले सामने आए बड़े अपडेट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










