Moto Razr Jio eSIM: मोटोरोला रेजर ई-सिम पर मोबाइल सेवा देगी जियो

Updated:
विज्ञापन
Moto Razr Jio eSIM: मोटोरोला रेजर ई-सिम पर मोबाइल सेवा देगी जियो

Jio eSIM service on new Motorola Razr: जियो ने हाल ही में लॉन्च हुए मोटोरोला रेजर पर ई-सिम सर्विस सपोर्ट की घोषणा की है, जो दुनिया में पहली बार क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल डिस्प्ले स्मार्टफोन है.

विज्ञापन

Jio eSIM service on new Motorola Razr: जियो ने हाल ही में लॉन्च हुए मोटोरोला रेजर पर ई-सिम सर्विस सपोर्ट की घोषणा की है, जो दुनिया में पहली बार क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल डिस्प्ले स्मार्टफोन है.

जियो की ई-सिम सर्विस मोटोरोला रेजर यूजर्स को बिना फिजिकल सिम कार्ड के जियो नेटवर्क पर कॉल, डेटा और एप्लिकेशन का उपयोग करने और प्राप्त करने की अनुमति देती है. सभी जियो प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के सेवा का उपयोग कर सकते हैं.

फिजिकल सिम कार्ड डालने या बदलने की आवश्यकता के बिना ई-सिम सहज डिवाइस सेटअप अनुभव को सक्षम करता है. इसके साथ एक अतिरिक्त 1 साल की असीमित सेवाएं बिल्कुल मुफ्त मिलेंगी. जियो 4999/- के साथ रिचार्ज करने पर डबल डेटा का लाभ मिलता है.

वार्षिक प्लान (350+ 350 जीबी हाई स्पीड डेटा प्राप्त करें, बिना किसी दैनिक कैपिंग के) + एक और वर्ष असीमित वॉयस और 700 जीबी डेटा. यह राशि 14,997 / रुपये की बचत प्रदान करती है.

प्रतिष्ठित मोटरोला रेजर प्री-बुकिंग के लिए ब्लैक नॉयर कलर वेरिएंट में उपलब्ध है, 16 मार्च से शुरू है और 124,999/- के शानदार मूल्य पर 2 अप्रैल 2020 से रिलायंस डिजिटल पर इसकी बिक्री शुरू होगी.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola