JIO का IPL सरप्राइज! नये प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स में 3GB डेली डेटा साथ फ्री वाउचर भी मिलेगा

जियो के इन रीचार्ज प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है, ताकि वे नॉन-स्टॉप आइपीएल के मजे ले सकें. आपको बता दें कि आईपीएल 2023 सीजन 31 मार्च 2023 से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा. इन प्लान के साथ जियो यूजर्स 150 जीबी तक डेटा ऑफर करने वाले क्रिकेट ऐड-ऑन भी ले सकते हैं.
Jio Cricket Plans Benefits: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए नये क्रिकेट प्लान लॉन्च कर दिये हैं. देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने आईपीएल (IPL 2023) के मौसम में क्रिकेट के शौकीन लोगों के लिए ये प्लान्स पेश किये हैं. जियो के मौजूदा और नये ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.
जियो के इन रीचार्ज प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है, ताकि वे नॉन-स्टॉप आइपीएल के मजे ले सकें. आपको बता दें कि आईपीएल 2023 सीजन 31 मार्च 2023 से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा. इन प्लान के साथ जियो यूजर्स 150 जीबी तक डेटा ऑफर करने वाले क्रिकेट ऐड-ऑन (Cricke Add-ons) भी ले सकते हैं.
Also Read: 2.5GB डेली डेटा और 90 दिनों की वैलिडिटी वाला ये है JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज
3 जीबी डेली डेटा ऑफर करनेवाले जियो का सबसे सस्ता प्लान 219 रुपये का है. इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन है. इस प्लान के साथ जियो ग्राहक 25 रुपये वाले फ्री वाउचर के जरिये 2 जीबी फ्री डेटा पा सकते हैं. यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है.
399 रुपये वाले जियो क्रिकेट प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें 3 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा. इस प्लान के साथ कंपनी 61 रुपये वाला वाउचर फ्री दे रही है, जिसमें 6 जीबी डेटा मिलता है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी.
आप अगर लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो 84 दिन की वैलिडिटी वाला 999 रुपये के रीचार्ज प्लान चुन सकते हैं. यह प्लान 3 जीबी डेटा डेली ऑफर करता है. इसके साथ ही, जियो यूजर्स 241 रुपये वाला वाउचर भी फ्री ले सकते हैं, जिसमें 40 जीबी डेटा मिलेगा.
जियो ने नये क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन प्लान्स भी लॉन्च किये हैं. नये क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन प्लान्स की कीमत 222 रुपये, 444 रुपये और 667 रुपये है. इन प्लान्स के साथ जियो यूजर्स क्रमशः 50 जीबी, 100 जीबी और 150 जीबी डेटा का फायदा उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










