JIO का सबसे सस्ता रिचार्ज! 8 रुपये से कम खर्च में सालभर अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2023 8:05 PM

विज्ञापन

Reliance Jio Cheapest Annual Prepaid Plan - हम आपको बताते हैं जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में जो लगभग सालभर की वैलिडिटी के साथ आता है और जेब पर काफी सस्ता पड़ता है. आइए जानते हैं कि इस प्लान में जियो यूजर्स को क्या कुछ मिलता है-

विज्ञापन
undefined

Reliance Jio Annual Prepaid Plan 2023: देश के टेलीकॉम मार्केट में एयरटेल, वीआई, बीएसएनएल, जियो के बीच जबरदस्त कंपीटिशन है. इसमें मुकेश अंबानी की कंपनी जियो अपने किफायती प्लान्स के दम पर बाजार में अलग पहचान बनायी है.

undefined

हम आपको बताते हैं जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में जो लगभग सालभर की वैलिडिटी के साथ आता है और जेब पर काफी सस्ता पड़ता है. आइए जानते हैं कि इस प्लान में जियो यूजर्स को क्या कुछ मिलता है-

undefined

जियो का एन्युअल वैलिडिटी प्रीपेड प्लान 2,545 रुपये में आता है. इसमें जियो यूजर्स को 336 दिन की वैधता मिलती है. इसमें हर दिन 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है. इस तरह पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल मिलाकर 504 जीबी डेटा मिलेगा. डेली हाई स्पीड डेटा खत्म होने पर 64Kbps की स्पीड मिलेगी.

undefined

जियो का यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है. इसके अलावा, हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. हर दिन 100 SMS के फायदे मिलेंगे. वहीं, JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री ऐक्सेस भी दिया जाएगा.

undefined

जियो के इस प्लान की कीमत 2,545 रुपये है. 1.5 जीबी डेली डेटा बेनिफिट और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य फायदे ऑफर करनेवाले जियो के इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस तरह देखें, तो इस प्लान में 7.57 रुपये प्रतिदिन के खर्च पर इतने सारे फायदे मिल रहे हैं.

undefined

ऐसे में इन सारे बेनिफिट्स के साथ 28 दिनों का खर्च 212 रुपये पड़ेगा. वहीं, अभी 1.5 जीबी डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला जियो का 28 दिनोंवाला प्लान 269 रुपये में आता है. ऐसे में देखा जाए तो यह सौदा फायदे का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola