Hyundai Creta EV हुई और भी किफायती! दिल्ली की नई EV पॉलिसी से हजारों रुपये की बचत, जानिए अब कितनी होगी ऑन-रोड कीमत

Hyundai Creta EV
दिल्ली की नई EV Policy 2026 लागू होने से Hyundai Creta EV अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई है. रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ होने से ग्राहकों को हजारों रुपये की सीधी बचत होगी. जानिए इस नई पॉलिसी का पूरा फायदा और Creta EV की ऑन-रोड कीमत.
अगर आप नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दिल्ली सरकार की नई EV Policy 2026 लागू होने के बाद इलेक्ट्रिक कार खरीदना पहले से ज्यादा किफायती हो गया है. नई नीति के तहत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ कर दी गई है. इसका सीधा फायदा Hyundai Creta EV खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा और इसकी ऑन-रोड कीमत में अच्छी-खासी बचत होगी.
दिल्ली की नई EV पॉलिसी से कितना होगा फायदा?
Hyundai Creta EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.02 लाख रुपये है. नई EV पॉलिसी लागू होने के बाद इस कीमत पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी. ऐसे में खरीदारों को सिर्फ इंश्योरेंस और अन्य जरूरी चार्ज का भुगतान करना होगा.
मौजूदा गणना के अनुसार Hyundai Creta EV पर करीब 75,000 रुपये का इंश्योरेंस और लगभग 18,000 रुपये के अन्य चार्ज लगेंगे. इस तरह इसकी शुरुआती ऑन-रोड कीमत करीब 18.96 लाख रुपये के आसपास रहेगी. रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में मिलने वाली छूट खरीदारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है.
Hyundai Creta EV में मिले नए फीचर
Hyundai ने Creta Electric को कुछ नए अपडेट्स के साथ और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाने की कोशिश की है. अब इसके सभी वेरिएंट्स में इंटीग्रेटेड साइड फुट स्टेप स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा. इससे बच्चों, बुजुर्गों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए कार में बैठना और उतरना ज्यादा आसान हो जाएगा.
चार्जिंग सेटअप में भी बदलाव किया गया है. HC वेरिएंट में पहले मिलने वाले 11kW AC वॉलबॉक्स चार्जर की जगह अब 7.4kW AC वॉलबॉक्स चार्जर दिया जाएगा. यह बदलाव घरेलू चार्जिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
दो बैटरी ऑप्शन, 510KM तक की रेंज
Hyundai Creta Electric को दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध कराया गया है. पहला 42kWh बैटरी पैक है, जो करीब 135bhp की पावर जेनरेट करता है और एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 420 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है.
दूसरा 51.4kWh बैटरी पैक ज्यादा पावरफुल है. यह करीब 171bhp की पावर देता है और कंपनी के अनुसार फुल चार्ज पर लगभग 510 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है. लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए यह वेरिएंट बेहतर विकल्प माना जा सकता है.
फास्ट चार्जिंग से कम होगा इंतजार
Hyundai Creta EV में DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी का दावा है कि DC फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 39 मिनट का समय लगता है. यानी लंबी यात्रा के दौरान भी चार्जिंग के लिए ज्यादा देर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
क्या Hyundai Creta EV खरीदना अब ज्यादा फायदेमंद?
दिल्ली की नई EV Policy 2026 के बाद Hyundai Creta EV पहले से ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गई है. टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में राहत मिलने से शुरुआती खरीद लागत कम हो गई है. वहीं 510 किलोमीटर तक की रेंज, अपडेटेड फीचर्स और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे फैमिली इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं. अगर आप पेट्रोल या डीजल एसयूवी से इलेक्ट्रिक वाहन में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Creta EV आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Creta Vs Seltos: फैमिली के लिए कौन सी SUV बेहतर?
ये भी पढ़ें: Delhi EV Policy 2026: 2-व्हीलर खरीदने पर 30 हजार, 3-व्हीलर पर मिलेंगे 50 हजार, ऐसे करें सब्सिडी के लिए अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










