Delhi EV Policy 2026: 2-व्हीलर खरीदने पर 30 हजार, 3-व्हीलर पर मिलेंगे 50 हजार, ऐसे करें सब्सिडी के लिए अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
Delhi EV Policy 2026: 2-व्हीलर खरीदने पर 30 हजार, 3-व्हीलर पर मिलेंगे 50 हजार, ऐसे करें सब्सिडी के लिए अप्लाई

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली में EV खरीदने वाले पात्र ग्राहक अब घर बैठे ऑनलाइन सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां जानिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और सब्सिडी से जुड़े सारे डिटेल्स.

विज्ञापन

अगर आपने दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदी है, तो अब सब्सिडी पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जहां योग्य EV खरीदार घर बैठे सब्सिडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. एप्लिकेशन मंजूर होने के बाद सब्सिडी के पैसे सीधे खरीदार के आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी. सबसे खास बात यह है कि आवेदक अपने एप्लीकेशन का स्टेटस भी ऑनलाइन देख सकेंगे.

EV खरीदने के कितने दिन के अंदर करना होगा अप्लाई?

नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वाले पात्र ग्राहकों को गाड़ी खरीदने और Registration Certificate यानी RC मिलने के 30 दिनों के अंदर सब्सिडी के लिए आवेदन अप्लाई करना होगा. आवेदन और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद सब्सिडी के पैसे DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी. सरकार के मुताबिक, वेरिफिकेशन के बाद इस प्रक्रिया में 60 दिनों तक का समय लग सकता है.

सब्सिडी के लिए कैसे करना होगा आवेदन?

  • EV सब्सिडी के लिए सबसे पहले दिल्ली सरकार के EV Subsidy Portal ( https://evsubsidy.delhi.gov.in) पर जाना होगा.
  • पोर्टल पर How to Apply, Apply Online और Application Status जैसे तीन सेक्शन दिए गए हैं.
  • यहां से पात्र खरीदार सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ अपने एप्लिकेशन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.

पर्सनल EV के लिए आवेदन का तरीका

  • सबसे पहले आधार नंबर, जन्मतिथि और जेंडर की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद गाड़ी की RC, आधार कार्ड, वोटर ID और बैंक पासबुक या कैंसिल चेक की स्कैन की गई PDF कॉपी अपलोड करें.
  • आवेदन को वेरिफाई करने के लिए RC से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा.
  • प्रक्रिया पूरी होने और आवेदन मंजूर होने के बाद सब्सिडी की रकम सीधे आधार से लिंक बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी.
  • अगर आप पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर मिलने वाले इंसेंटिव के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो Certificate of Deposit भी अपलोड करना होगा.

कमर्शियल गाड़ी की सब्सिडी के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कमर्शियल इलेक्ट्रिक गाड़ी के लिए सब्सिडी का आवेदन करने वाले बिजनेस या वाहन मालिकों को RC, PAN कार्ड और GST से जुड़े दस्तावेजों की PDF कॉपी अपलोड करनी होगी. इसके साथ बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड समेत जरूरी बैंक डिटेल्स भी देने होंगे.

घर बैठे ट्रैक कर सकेंगे सब्सिडी का स्टेटस

अप्लाई करने के बाद बार-बार आपको सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. पोर्टल पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अंक डालकर एप्लिकेशन का स्टेटस देखा जा सकेगा. अगर वेरिफिकेशन के दौरान अधिकारियों को किसी अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है, तो आवेदक को ऑनलाइन नोटिफिकेशन मिलेगा. इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट पोर्टल पर ही अपलोड किए जा सकेंगे.

123 इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल किए गए शामिल

EV सब्सिडी पोर्टल पर फिलहाल 123 मंजूर इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल की लिस्ट उपलब्ध है. इसमें TVS Motor, Ather Energy, Bajaj Auto और Mahindra जैसे कंपनियों के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और ट्रक जैसी अलग-अलग कैटेगरी की गाड़ियां शामिल हैं.

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

दिल्ली EV पॉलिसी 2026 के तहत पॉलिसी लागू होने के पहले साल में पात्र इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदारों को 30,000 रुपये की सब्सिडी और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने वालों के लिए 50,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है. हालांकि, हाइब्रिड गाड़ियों को इस पॉलिसी के तहत इंसेंटिव नहीं मिलेगा. पुरानी गाड़ियों को सड़कों से हटाने के लिए स्क्रैपेज इंसेंटिव का भी नियम बनाया गया है. BS-IV चार पहिया वाहन को स्क्रैप करने पर पात्र लोगों को 1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: RC Renewal: 15 साल पुरानी कार की वैलिडिटी ऐसे बढ़ाएं बिना एजेंट के

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola