Huawei P40 सीरीज लॉन्च : सबसे तेज वायरलेस चार्जिंग, 100X जूम के साथ 50MP कैमरा

Huawei P40 Pro, Huawei P40 Pro Plus And Huawei P40 Launch: हुवावे (Huawei) ने अपनी P40 सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने ऑनलाइन इवेंट में अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज लॉन्च की कंपनी ने ऑनलाइन इवेंट में अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज लॉन्च की. इस इवेंट में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किये. हुवावे P40 (Huawei P40), हुवावे P40 प्रो (Huawei P40 Pro) और हुवावे P40 प्रो+ (Huawei P40 Pro +) से अब पर्दा उठ गया है.
Huawei P40 Pro, Huawei P40 Pro Plus And Huawei P40 Launch: हुवावे (Huawei) ने अपनी P40 सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने ऑनलाइन इवेंट में अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज लॉन्च की. इस इवेंट में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किये.
हुवावे P40 (Huawei P40), हुवावे P40 प्रो (Huawei P40 Pro) और हुवावे P40 प्रो+ (Huawei P40 Pro +) से अब पर्दा उठ गया है. यह कंपनी की 2020 की फ्लैगशिप सीरीज है जो हुवावे P30 सीरीज को रिप्लेस करेगी. तीनों फोन ग्लॉसी व्हाइट, ब्लैक एंड ब्लू, मैट सिल्वर और गोल्ड फिनिश के साथ आते हैं.
हुवावे P40 प्रो और P40 प्रो+ की खूबियों के बारे में बात करतें, तो हुवावे के इन दोनों स्मार्टफोन में 6.58 इंच ऑक्टा फ्लेक्स डिस्प्ले दिया गया है जो दोनों तरफ कर्व्ड है. यह डिस्प्ले क्वाड HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट देता है.
ये दोनों फोन हुवावे के Kirin 990 चिपसेट के साथ आता है. फोन में 8GB रैम दी गई है. स्टोरेज के लिए P40 Pro में 256GB स्टोरेज दी गई है. वहीं P40 Pro+ में 512GB स्टोरेज दी गई है.
हुवावे पी40 सीरीज के फोन में Leica कैमरा दिया गया है. इसके अलावा शानदार फोटोग्राफी का दावा किया गया है. हुवावे पी40 सीरीज के फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा 100एक्स जूम दिया गया है. Huawei ने पी40 सीरीज के फोन के टेलीफोटो लेंस में 5एक्स जूम दिया है.
फोन में वीडियो मोड में ऑडियो जूम और बोकेह मिलेगा. फोन में 4200mAh की बैटरी है जो 27W का वारलेस चार्जिंग को सपोर्ट है. इसके अलावा यह फोन 40W के टाइप-सी चार्जर को भी सपोर्ट करता है.
कीमत की बात करें, तो P40 की कीमत 799 यूरो यानी लगभग 65,000 रुपये से शुरू होती है. P40 प्रो की शुरुआती कीमत 999 यूरो यानी लगभग 82,000 रुपये और P40 प्रो+ की कीमत 1399 यूरो और यानी 1, 15,000 रुपये के आस पास है.
हुवावे P40 और P40 प्रो की सेल 7 अप्रैल से शुरू होगी, वहीं P40 Pro+ जून के बाद ही सेल के लिए उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










