HR88B8888: 1.17 करोड़ में बिका भारत का सबसे महंगा VIP नंबर, आप भी ले सकते हैं ऐसी दमदार नंबर प्लेट, जानें कैसे

Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Nov 2025 2:33 PM

विज्ञापन

HR88B8888 बनी भारत की सबसे महंगी कार रजिस्ट्रेशन नंबर (Photo-AI Generated)

India's Costliest Car Number Plate HR88B8888: भारत में VIP या फैंसी नंबर प्लेटें राज्य के RTO की तरफ से, केंद्र सरकार के पोर्टल fancy.parivahan.gov.in के जरिए जारी की जाती हैं. हरियाणा जैसे राज्यों में हर हफ्ते ऑनलाइन बोली (ऑक्शन) होती है, जहां लोग रजिस्टर करके अपनी पसंद का नंबर लेने के लिए आवेदन भरते हैं और बोली लगा सकते हैं.

विज्ञापन

India’s Costliest Car Number Plate HR88B8888: हरियाणा में VIP या फैंसी नंबर प्लेट्स की ऑनलाइन नीलामी हर हफ्ते होती है. लोग शुक्रवार शाम 5 बजे से लेकर सोमवार सुबह 9 बजे तक अपने मनपसंद नंबर के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके बाद बोली लगाने का खेल शुरू हो जाता है, जिसका नतीजा बुधवार शाम 5 बजे घोषित किया जाता है. पूरी नीलामी fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन होती है.

किस नंबर पर लगी सबसे ज्यादा बोली?

इस हफ्ते जिन नंबरों की बोली लगी, उनमें सबसे ज्यादा आवेदन ‘HR88B8888’ नंबर के लिए आए. इसकी बेस प्राइस 50,000 रुपये थी, जो हर मिनट बढ़ती गई और शाम 5 बजे तक पहुंचकर 1.17 करोड़ रुपये पर जा रुकी हुई. दोपहर 12 बजे तक इस नंबर की बोली 88 लाख रुपये तक पहुंच चुकी थी. पिछले हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, जब ‘HR22W2222’ नंबर 37.91 लाख रुपये में नीलाम हुआ था.

HR88B8888 का क्या मतलब होता है?

HR88B8888 एक खास VIP नंबर प्लेट है, जिसे नीलामी में ज्यादा कीमत देकर खरीदा जाता है.

  • HR राज्य कोड है, जिससे पता चलता है कि गाड़ी हरियाणा में रजिस्टर्ड है.
  • 88 हरियाणा के किसी खास RTO या जिले को दर्शाता है.
  • B उस RTO की एक सीरीज होती है.
  • 8888 गाड़ी को मिला यूनिक चार अंकों का नंबर है.

इस नंबर प्लेट की खासियत इसका लुक है. बड़े अक्षर वाला ‘B’ देखने में 8 जैसा लगता है, जिससे पूरा नंबर लगातार 8 जैसा दिखाई देता है. साथ ही, एक ही अंक बार-बार होने से यह नंबर काफी यादगार और लोगों में पसंदीदा माना जाता है.

आप कैसे पा सकते हैं VIP नंबर प्लेट?

VIP या फैंसी नंबर प्लेट अलग-अलग राज्यों के RTO जारी करते हैं. पूरा प्रोसेस सेंट्रल गवर्नमेंट के Transport Department की वेबसाइट fancy.parivahan.gov.in पर होता है. जैसे हरियाणा में फैंसी नंबर प्लेट के लिए हर हफ्ते ऑनलाइन नीलामी होती है. शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन खुलता है, हफ्ते भर बोली लगती है और हर बुधवार को रिजल्ट जारी किया जाता है. आइए आपको बताते हैं कैसे आप भी नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं.

  • सबसे पहले fancy.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • अपना अकाउंट बनाएं. इसमें नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और स्टेट जैसी बेसिक डिटेल्स भरनी होती है.
  • अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • मेन्यू में ‘E-Auction’ सेक्शन खोलें.
  • जिस स्टेट और RTO में नंबर रजिस्टर करवाना है, उसे सेलेक्ट करें.
  • आपको सभी VIP नंबरों की लिस्ट दिख जाएगी.
  • बोली लगाने से पहले अपनी पर्सनल डिटेल्स के साथ फॉर्म सबमिट करें.
  • फीस जमा करें, बोली लगाएं और नंबर अलॉटमेंट करें 
  • नीलामी में हिस्सा लेने के लिए जरूरी फीस जमा करें.
  • नीलामी शुरू होते ही आप अपने पसंदीदा नंबर पर बोली लगा सकते हैं.
  • सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को वह VIP नंबर दे दिया जाता है और वही आधिकारिक तौर पर अलॉट माना जाता है.

यह भी पढ़ें: ठंड बढ़ते ही डीजल कार को क्यों चाहिए Extra Care? गाड़ी को फिट रखने के लिए इन 5 बातों को बिल्कुल न भूलें

यह भी पढ़ें: Mahindra XEV 9S लॉन्च: 20 लाख में आयी 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, फीचर्स 80 लाख की गाड़ियों वाले

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola