How To: ये तरीके अपनाएंगे, तो रॉकेट से भी तेज चलेगा इंटरनेट
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 May 2020 11:18 PM
How To Improve Internet Speed, Tips and Tricks: कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. ऐसे में अधिकतर लोग ऑफिस का काम घर से ही कर रहे हैं. जहां ज्यादातर लोग मोबाइल डेटा पर काम कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग वाई-फाई या ब्रॉडबैंड पर निर्भर हैं. ज्यादातर लोगों को स्लो मोबाइल इंटरनेट की शिकायत रहती है, जिससे उन्हें काम करने में परेशानी होती है. अगर आप भी धीमे मोबाइल डेटा से परेशान हैं और इस वजह से आपके काम पर असर पड़ रहा है, तो हम आज आपको कुछ ऐसे टिप्स ऐंड ट्रिक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप खुद ही डेटा की स्पीड चेक कर उसे ठीक भी कर सकते हैं.
How To Improve Internet Speed, Tips and Tricks: कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू है. ऐसे में अधिकतर लोग ऑफिस का काम घर से ही कर रहे हैं. जहां ज्यादातर लोग मोबाइल डेटा पर काम कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग वाई-फाई या ब्रॉडबैंड पर निर्भर हैं. ज्यादातर लोगों को स्लो मोबाइल इंटरनेट की शिकायत रहती है, जिससे उन्हें काम करने में परेशानी होती है.
अगर आप भी धीमे मोबाइल डेटा से परेशान हैं और इस वजह से आपके काम पर असर पड़ रहा है, तो हम आज आपको कुछ ऐसे टिप्स ऐंड ट्रिक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप खुद ही डेटा की स्पीड चेक कर उसे ठीक भी कर सकते हैं.
Also Read: Coronavirus की वजह से कर रहे हैं Work From Home, तो आपका काम आसान बना देंगे ये ऐप्स
How To Check Internet Speed : इंटरनेट की स्पीड ऐसे करें चेक
एंड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर वैसे तो कई ऐप्स हैं जिनकी मदद से आप मोबाइल नेटवर्क की स्पीड का पता लगा सकते हैं. इंटरनेट की धीमी स्पीड का एक कारण आपकी लोकेशन भी हो सकती है. अगर आप ऐप डाउनलोड कर अपने फोन पर बोझ नहीं डालना चाहते हैं, तो आप speedtest.in पर जाकर भी मोबाइल नेटवर्क की अपलोड एवं डाउनलोड स्पीड का पता लगा सकते हैं.
Also Read: Coronavirus Lockdown: डेटा की बढ़ी खपत से 20% तक धीमा हुआ इंटरनेट
How To Increase Internet Speed : इंटरनेट की स्पीड ऐसे करें ठीक
फोन को रीस्टार्ट करें
फोन रीस्टार्ट कर मोबाइल डेटा की स्पीड ठीक करने का यह तरीका बड़ा आसान है. मोबाइल को रीस्टार्ट करने से फोन नेटवर्क को फिर से सर्च करता है, ऐसा करने से कई बार स्पीड बढ़ जाती है.
Also Read: How To Install Aarogya Setu App: जानिए कैसे आपको कोरोना से अलर्ट करता है आरोग्य सेतु ऐप
फ्लाइट मोड
फोन को रीस्टार्ट करने के अलावा दूसरा विकल्प यह भी है कि फोन में दिये गए फ्लाइट मोड को पहले ऑन करें और फिर कुछ सेकेंड बाद इसे डिसेबल यानी बंद कर दीजिए. ऐसा करने से मोबाइल दोबारा से नेटवर्क को सर्च करता है और स्पीड बढ़ जाती है.
डेटा यूजेज चेक करें
मोबाइल डेटा के ज्यादातर प्लान्स डेटा लिमिट के साथ आते हैं. ऐसे में डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम कर दी जाती है. ऐसे में आपको डेटा यूजेज को भी चेक कर लेना चाहिए. अगर आपकी डेटा लिमिट खत्म हो गई है, तो आपको अलग से डेटा ऐडऑन प्लान लेना होगा.
Also Read: Work From Home: घर से कर रहे हैं काम, तो ऐसे बढ़ाएं इंटरनेट की स्पीड
फोन की नेटवर्क सेटिंग बदलें
कई बार अगर फोन के नेटवर्क सेटिंग में कुछ बदलाव करने की वजह से भी मोबाइल डेटा की स्पीड कम हो जाती है. ऐसे में यह बेहतर होगा कि आप नेटवर्क सेटिंग को रिसेट करें. ऐसा करने से स्पीड पहले की तुलना बेहतर हो सकती है.
ऑटो डाउनलोड अपडेट डिसेबल करें
कई बार ऐसा होता है कि ऐप अपडेट के लिए ऑटो डाउनलोड विकल्प एनेबल रहता है. अगर आपको मोबाइल डेटा की स्पीड को लेकर परेशानी हो रही है तो इसे डिसेबल कर दें. जब आपको नेटवर्क अच्छा मिले, या डेटा की खास जरूरत न हो तो आप इन्हें अपडेट कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










