ePaper

Laptop Speed Booster: रॉकेट से भी तेज चलेगा आपका लैपटॉप, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

Updated at : 18 Nov 2021 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Laptop Speed Booster: रॉकेट से भी तेज चलेगा आपका लैपटॉप, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

5 Ways to Increase Your Laptop Speed: अगर आपका लैपटॉप धीमा चलने लगे, तो आपकी प्रोडक्टिविटी को बड़ा नुकसान पहुंचता है. लैपटॉप की परफॉर्मेंस को बूस्ट करने में मददगार कुछ आसान टिप्स के बारे में आइए जानें-

विज्ञापन

How To Increase Laptop Speed: अगर आपका लैपटॉप धीमा चलने लगे, तो आपकी प्रोडक्टिविटी को बड़ा नुकसान पहुंचता है. लैपटॉप की परफॉर्मेंस को बूस्ट करने में मददगार कुछ आसान टिप्स के बारे में आइए जानें-

गैरजरूरी ब्राउजर टैब को बंद कर दें

ब्राउजर विंडो में जितने ज्यादा टैब खुले होंगे, आपके रैम और प्रॉसेसर पर उतना ही ज्यादा लोड पड़ेगा. ऐसे में जिन टैब की जरूरत न हो, या कम हो, तो उन्हें तुरंत बंद कर दें.

Also Read: How To: स्मार्टफोन का बैटरी बैकअप कैसे बढ़ाएं? काम आएंगे ये खास Tips
बेकार के बैकग्राउंड प्रोग्राम बंद कर दें

ऐसे प्रोग्राम जो बिना जरूरत के चल रहे हैं, वो आपके लैपटॉप के रिसोर्सेज को गलत टास्क के लिए खर्च कर रहे हैं. इन्हें तुरंत बंद कर दें. इससे लैपटॉप का परफॉर्मेंस तुरंत बढ़ जाएगा.

अपना लैपटॉप रीस्टार्ट करें

मशीन को रीस्टार्ट कर देने से अस्थायी यानी कैश मेमोरी क्लियर हो जाती है और आपका लैपटॉप को नये सिरे से शुरू होता है. रीस्टार्ट करने से पहले सारे प्रोग्राम्स बंद कर दें.

Also Read: How To Boost Smartphone Speed : स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के लिए तुरंत बदल दें यह Setting
स्टार्टअप ऐप्स पर नजर रखें

समय के साथ अपने आप तैयार हो जानेवाले ये ऐप्स लैपटॉप के बूट टाइम और परफॉर्मेंस असर डालते हैं. टास्क मैनेज को ओपन करके आप इनका पता लगा सकते हैं.

जिन प्रोग्राम्स की जरूरत नहीं, उन्हें अनइंस्टॉल करें

यह रिसोर्सेस को फ्री-अप करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है. यह काम से जुड़े प्रोग्राम, गेम या कोई दूसरे सॉफ्टवेयर भी हो सकते हैं. इससे आपके लैपटॉप की स्पीड बढ़ती है.

Also Read: How To Apply Passport Online: 10 दिन में घर बैठे बनवाएं पासपोर्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola