ePaper

विदेश यात्रा में खुद ड्राइविंग का प्लान? ऐसे बनवाएं इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट

Updated at : 11 Feb 2026 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
International Driving Permit

इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट

International Driving Permit: इंटरनेशनल ट्रिप का असली मजा तब आता है, जब आप अपनी मर्जी से सड़क पर निकल सकें. नए शहरों की गलियों में खुद ड्राइव करते हुए घूम सकें. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं, कि इसके लिए सिर्फ भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस और वीजा काफी होंगे, तो जरा रुकिए. इंटरनेशनल सड़कों पर गाड़ी चलाने के लिए एक और जरूरी डॉक्यूमेंट चाहिए होती है इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट यानी IDP. यह छोटा सा डॉक्यूमेंट आपकी विदेशी यात्रा को कानूनी, सुरक्षित और बेफिक्र बनाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

International Driving Permit: इंटरनेशनल ट्रिप की तैयारी में हम टिकट, होटल और वीजा पर पूरा ध्यान देते हैं. कई सारी घूमने की जगहों को पहले ही चेक कर लेते हैं, जरूरी गाइडलाइंस तक देख लेते हैं. लेकिन अगर प्लान विदेशी सड़कों पर खुद स्टेयरिंग संभालने की हो, तो एक जरूरी डॉक्यूमेंट अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं. ये जरूरी डॉक्यूमेंट है इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट यानी IDP. यह सिर्फ एक डॉक्यूमेंट नहीं, बल्कि आपकी ड्राइविंग आइडेंटिटी का इंटरनेशनल पास है, जो यह साबित करता है कि आप भारत में लाइसेंसधारी चालक हैं और दुनिया के कई देशों में कानूनी तौर पर गाड़ी चला सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे, कि आप कैसे इस डॉक्यूमेंट को बनवा सकते हैं.

IDP क्या है?

इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट आमतौर पर जारी होने की तारीख से एक साल तक वैलिड रहता है. इसे विदेश में ड्राइविंग के दौरान भारतीय लाइसेंस और पासपोर्ट के साथ रखना जरूरी होता है. यदि आपके पास IDP नहीं है, तो कई देशों में कार किराए पर लेना या लीगल तरीके से ड्राइविंग करना मुश्किल हो सकता है. कुछ जगहों पर यह पूरी तरह असंभव भी हो सकता है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि अब आवेदन प्रोसेस को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के परिवहन (Ministry of Road Transport and Highways’ Parivahan) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन कर दिया गया है. यानी आप घर बैठे IDP के लिए आवेदन कर सकते हैं.

IDP के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

भारत में इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट के लिए अप्लाई करने के लिए आपको ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • एप्लीकेंट भारतीय नागरिक हो,
  • एप्लीकेंट के पास वैलिड इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए,
  • ड्राइविंग लाइसेंस एप्लीकेशन की तारीख से कम से कम 6 महीने तक वैलिड होना चाहिए.
  • एप्लीकेंट की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.

IDP के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन करते समय आपको ये डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे:

  • भरा हुआ IDP एप्लीकेशन फॉर्म (Form 4A),
  • वैलिड इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस और उसकी फोटो कॉपी,
  • पासपोर्ट की फोटो कॉपी और पर्सनल डिटेल और वीजा पेज की फोटो कॉपी
  • रिसेंट की 4 पासपोर्ट साइज फोटो
  • वीजा की Self-attested) कॉपी
  • एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल या बैंक स्टेटमेंट)

कितनी लगेगी फीस?

IDP बनवाने के लिए 1,000 रुपये का चार्ज लगेगा. यह जारी होने की तारीख से लेकर 1 साल तक वैलिड रहता है. अगर आप 1 साल से ज्यादा के लिए चाहते हैं या फिर दोबारा आपको इसकी जरूरत पड़ती है, तो आपको फिर से प्रोसेस अपनाकर रिन्यू कराना होगा. IDP फीस की पेमेंट आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं. कुछ मामलों में आधार वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है, या फिर आपको स्थानीय RTO में वेरिफिकेशन के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ सकता है.

IDP के लिए आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • ऑफिशियल परिवहन सारथी पोर्टल पर जाएं,
  • अपने राज्य को सेलेक्ट करें, जहां आपका ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया था.
  • अब ड्राइविंग लाइसेंस मेनू में जाकर इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP) के लिए अप्लाई करें पर क्लिक कर दें.
  • अब अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटो को अपलोड करें.
  • अपलोड करने के बाद फीस पेमेंट कर दें.
  • कुछ मामलों में आधार वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है, या फिर आपको स्थानीय RTO में वेरिफिकेशन के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ सकता है.

विदेश में IDP इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • हमेशा अपना भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस और IDP साथ रखें.
  • जिस देश में जा रहे हैं, वहां के ट्रैफिक नियम और रोड सिग्नलस की जानकारी पहले से लें.
  • अगर गाड़ी किराए पर ले रहे हैं, तो रेंटल कंपनी को IDP के बारे में बताएं.
  • कुछ देशों में विदेशी ड्राइवरों के लिए अलग नियम या उम्र सीमा हो सकती है, पहले से जानकारी जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सेफ ड्राइविंग के 5 प्रो टिप्स, जो 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola