SRK की IPL टीम KKR के नाम पर VIDA ने लॉन्च किया ई-स्कूटर, जानिए खासियत

Updated at : 26 Mar 2026 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
Vida VX2 Plus KKR Edition

विदा वीएक्स2 प्लस केकेआर एडिशन / फोटो- विदा इंस्टाग्राम

Hero MotoCorp की इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट Vida ने KKR (Kolkata Knight Riders) फैंस के लिए अपने VX2 Plus स्कूटर का एक खास एडिशन लॉन्च किया है. इसे Hero Vida VX2 Plus KKR Limited Edition नाम दिया गया है और यह टीम की फियरलेस स्पिरिट और चैंपियनशिप से इंस्पायर्ड है.

विज्ञापन

Hero Vida VX2 Plus KKR Edition को KKR के खिलाड़ी रिंकू सिंह और अजिंक्य रहाणे द्वारा लॉन्च किया गया है. इस नए स्कूटर में टीम के सिग्नेचर Knight Purple और गोल्ड कलर को बेहद स्टाइलिश और बैलेंस तरीके से इस्तेमाल किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.16 लाख रुपये (PM E-Drive सब्सिडी के साथ) रखी गई है. साथ ही यह KKR नाइट एडिशन लिमिटेड यूनिट में उपलब्ध होगा और माना जा रहा है कि इसे सिर्फ IPL 2026 सीजन तक ही बेचा जाएगा. इसके अलावा, Vida ने इस स्कूटर के साथ एक मैचिंग KKR लिमिटेड एडिशन हेलमेट भी लॉन्च किया है, जो इसके स्टाइल को और भी खास बना देता है. 

क्या है कीमत?

इस स्पेशल एडिशन स्कूटर की कीमत कंपनी ने 1.16 लाख रुपये रखी है, जो स्टैंडर्ड Vida VX2 Plus मॉडल की तुलना में 21,000 रुपये ज़्यादा महंगा है. इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 94,800 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.

कैसा है डिजाइन?

स्कूटर के फ्रंट में LED हेडलैंप के ऊपर KKR का लोगो और ‘Limited Edition’ बैज लगाया गया है, जिससे इसकी अलग पहचान बनती है. इसके अलावा, आगे और पीछे दोनों तरफ गोल्ड डेकल्स दिए गए हैं, जो टीम की जर्सी से इंस्पायर्ड हैं.

इसकी खासियत को और बढ़ाने के लिए अंडरसीट स्टोरेज के किनारों पर पर्पल हाइलाइट्स दिए गए हैं, जो इसके ब्लैक कलर थीम को और आकर्षक बनाते हैं.

इसका बेस पर्ल ब्लैक है, जिस पर गोल्डन शेड का हल्का ग्रेडिएंट और माइक्रो-डॉट पैटर्न दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. 

इसके साथ ही स्कूटर पर तीन खास एक्सेंट मार्क्स भी दिए गए हैं, जो KKR की तीन IPL जीत को दिखाते हैं. 

लिमिटेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन 

परफॉर्मेंस कि बात करें, तो Hero Vida VX2 Plus काफी दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसमें 142 किमी की IDC रेंज मिलती है और इसकी टॉप स्पीड 80 kmph तक जाती है. 

इसमें रिमूवेबल बैटरी सिस्टम दिया गया है, जिसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है. यह स्कूटर फास्ट चार्जर से सिर्फ 62 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो सकता है. वहीं, स्टैंडर्ड एसी होम चार्जर से फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे 13 मिनट का समय लगेगा.

स्मार्ट फीचर्स

इस स्कूटर में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं:

  • 4.2 इंच TFT डिस्प्ले
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • रिमोट व्हीकल मॉनिटरिंग
  • रियल-टाइम ट्रिप एनालिसिस
  • जियो-फेंसिंग
  • लाइव लोकेशन ट्रैकिंग
  • SOS अलर्ट
  • कॉल, SMS और म्यूजिक कंट्रोल
  • इनमें से कई फीचर्स Edge Pack के जरिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जो इसे और स्मार्ट बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Suzuki e-Access vs Honda Activa-e: कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर रहेगी आपके लिए बेस्ट?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola