Hero Destini 110 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें

Updated at : 20 Mar 2026 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
Hero Destini 110 Variant Wise Price

Hero Destini 110 (Photo: Hero MotoCorp)

अगर आप एक ऐसे स्कूटर की तलाश में हैं जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करे और शानदार माइलेज भी दे, तो Hero Destini 110 एक बढ़िया ऑप्शन है. यह स्कूटर न सिर्फ प्रीमियम कलर ऑप्शंस के साथ आता है, बल्कि इसमें डिस्क ब्रेक और मजबूत ऑल-मेटल बॉडी भी मिलती है.

विज्ञापन

भारत में 110cc स्कूटर सेगमेंट दोपहिया बाजार का एक बड़ा हिस्सा है. इसी सेगमेंट में Hero MotoCorp की Destini स्कूटर भी आती है. यह मॉडल नियो-रेट्रो (neo-retro) डिजाइन के साथ आता है और कंपनी के अनुसार इसका माइलेज करीब 56.2 kmpl है. अगर आप भी 110cc स्कूटर सेगमेंट में एक बढ़िया ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो नीचे हमने Hero Destini 110 की कीमत, परफॉर्मेंस और फीचर्स में बताया है. आइए देखते हैं.

Hero Destini 110: वेरिएंट वाइज प्राइस

वेरिएंटब्रेक टाइपएक्स-शोरूम प्राइसकलर ऑप्शनकीमत में अंतर
Hero Destini 110 VXDrum Brake₹72,000White, Matte Grey, Blue
Hero Destini 110 ZXFront Disc Brake₹79,750Aqua Grey, Groovy Red₹7,750 ज्यादा

Hero Destini 110 की डिजाइन 

इसका नियो-रेट्रो डिजाइन के अलावा इसकी खास बात है इसके इसके मेटल बॉडी पेनल्स, जो इसे काफी मजबूत बनाते हैं. साथ ही, इसमें क्रोम एक्सेंट्स (chrome accents) और प्रोजेक्टर LED हेडलैंप (projector LED headlamp) दिए गए हैं. राइडिंग के लिए इसमें 12-इंच अलॉय व्हील्स और करीब 785 mm लंबी सीट मिलती है. जिससे राइडर और पीछे बैठे दोनों आराम से सफर कर सकते हैं.

हालांकि, जहां लुक्स और बिल्ड क्वालिटी में यह स्कूटर अच्छा लगता है, वहीं टेक्नोलॉजी के मामले में यह थोड़ा सिंपल है. इसमें आपको डिजिटल डिस्प्ले नहीं मिलता है. कंपनी ने इसमें  एनालॉग स्पीडोमीटर और एक छोटा सा LCD दिया है, जो जरूरी राइडिंग डिटेल्स दिखाता है.

Hero Destini 110 की परफॉरमेंस 

Destini 110 में 110.9 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 8.04 hp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. रोजमर्रा की राइडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. करीब 114 kg के वजन के साथ ये स्कूटर काफी बैलेंस्ड फील देता है.

माइलेज भी इसकी एक बड़ी खासियत है. कंपनी के मुताबिक ये लगभग 56.2 kmpl तक का माइलेज दे सकता है. वहीं, 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक इसे एक बार फुल कराने पर करीब 250 से 300 km तक चलने की कैपेसिटी देता है.

Hero Destini 110 के फीचर्स

इसमें आपको कोई डिजिटल डिस्प्ले या कनेक्टेड टेक्नोलॉजी नहीं मिलेगी, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है. जैसे कि ग्लव बॉक्स में दिया गया USB पोर्ट, जिससे आप चलते-फिरते अपने स्मार्ट डिवाइसेज चार्ज कर सकते हैं. वहीं 154mm का चौड़ा फ्लोरबोर्ड आपको अच्छा-खासा लेगरूम देता है. इसके अलावा, Destini 110 के ZX वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है.

यह भी पढ़ें: Suzuki Access 125 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola