Google Doodle Today: गूगल ने डूडल के जरिये आज इन्हें कहा Thank You

Updated:
विज्ञापन
Google Doodle Today: गूगल ने डूडल के जरिये आज इन्हें कहा Thank You

Google Thanks Coronavirus Helpers Through Special Doodle : गूगल ने कोरोना वायरस से लगातार लड़ रहे डॉक्टरों, नर्स और हेल्‍थकेयर वर्कर्स के जज्बे को अपने खास अंदाज में डूडल के जरिये सलाम किया है. लॉकडाउन में लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाने वाले लोग अब भी काम कर रहे हैं. गूगल ने उन्हें भी शुक्रिया कहा है.

विज्ञापन

Google Thanks Coronavirus Helpers Through Special Doodle : गूगल ने कोरोना वायरस से लगातार लड़ रहे डॉक्टरों, नर्स और हेल्‍थकेयर वर्कर्स के जज्बे को अपने खास अंदाज में डूडल के जरिये सलाम किया है.

महामारी बन चुके कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन लागू है. ऐसे में लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाने वाले लोग अब भी काम कर रहे हैं. गूगल ने उन्हें भी शुक्रिया कहा है.

Also Read: CORONA के कहर के बीच Google ने Doodle बनाकर किया Ignaz Semmelweis को याद

कोरोना जैसी महामारी के बाद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो हमारे लिए घर पर नहीं बैठ सकते और दिन-रात देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं. कोरोना पर Google ने पहले Doodle बनाकर कोरोना से बचाव के तरीके बताये थे.

इसके बाद Google ने Doodle के जरिये स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों को सलाम किया. और आज Google ने पैकेजिंग, शिपिंग और डिलीवरी वर्कर्स के सलाम करते हुए Doodle जारी किया है. डॉक्टर और पुलिसकर्मी की तरह सेवारत ये लोग भी लोगों को घर तक सामान पहुंचा रहे हैं.

गूगल ने एनिमेटेड डूडल में एक हार्ट इमोजी को दिखाया है, जो सभी स्वास्थ्यकर्मियों को भेजा जा रहा है. Google ने इसके साथ लिखा है, जैसा कि COVID-19 दुनिया भर के लोगों को प्रभावित कर रहा है, लोग अब पहले से कहीं अधिक एक-दूसरे की मदद करने के लिए एक साथ आ रहे हैं. हम उनमें से कई लोगों को पहचानने और उनका सम्मान करने के लिए एक डूडल सीरिज शुरू कर रहे हैं.

Also Read: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गूगल ने डूडल बनाकर दी जानकारी

बताते चलें कि गूगल अपने होम पेज पर एनिमेटेड डूडल के माध्यम से प्रसिद्ध हस्तियों की ऐतिहासिक घटनाओं व अन्य समारोह के दिन हमेशा अपना ध्यान आकर्षित करता है.

बहरहाल, बताते चलें कि देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के कंफर्म केस बढ़कर 11,435 हो गए हैं. इसमें से 9755 एक्टिव केस हैं. वहीं 1305 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं, इस जानलेवा संक्रमण से अब तक 377 लोगों की मौत हो चुकी है.

Also Read: कोरोना से जंग के बीच Google ने Doodle के जरिए डॉक्टरों को खास अंदाज में किया शुक्रिया

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola