AC खरीदने का बिल्कुल सही मौका, कीमत हुई इतनी कम... धड़ाधड़ हो रही सेल
Flipkart Appliances Bonanza Sale - चिलचिलाती गर्मियाें का मौसम शुरू हो गया है. इस बीच हम आपके लिए राहत भरी खबर ले आये हैं. फ्लिपकार्ट पर अप्लायंसेज बोनांजा सेल चल रही है. इसमें एयर कंडीशनर्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं. आइए जानें बेस्ट डील्स-
Flipkart Appliances Bonanza Sale AC Offers : फ्लिपकार्ट पर अप्लायंसेज बोनांजा सेल चल रही है. ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह 20 अप्रैल तक चलेगी. इस दौरान कई होम अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट की इस सेल में एयर कंडीशनर पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. आइए जानते हैं एयर कंडीशनर पर बेस्ट डील्स क्या हैं-
यह 0.8 टन की क्षमतावाला एक 4 इन 1 कन्वर्टिबल एसी है. ऑटो रीस्टार्ट और स्लीप मोड के साथ आनेवाले इस एसी की कीमत 55,900 रुपये है लेकिन सेल में यह 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके साथ 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है. हर महीने 1,020 रुपये की EMI देकर आप इसे खरीद सकते हैं. इसमें 3 Star BEE रेटिंग दी गई है.
Also Read: 20 हजार रुपये में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G कैसा स्मार्टफोन है? यहां जानिए
इस एयर कंडीशनर की क्षमता 1 टन की है. यह 4 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी है. फ्लेक्सी कंट्रोल टेक्नोलॉजी से लैस यह एसी 48,999 रुपये के बजाय 29,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह 4 इन 1 कन्वर्टिबल एसी है और 1,009 रुपये की EMI पर यह आपका हो सकता है.
55,690 रुपये कीमत वाला यह एसी 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके साथ 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है. हर महीने 985 रुपये की EMI पर भी यह उपलब्ध है. इसकी क्षमता 0.8 टन की है. ऑटो रीस्टार्ट और स्लीप मोड के साथ आनेवाले इस एसी को 3 Star BEE रेटिंग दी गई है.
टर्बो कूल टेक्नोलॉजी पर काम करनेवाले इस एसी को 45,499 रुपये के बजाय 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस पर 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है. यह 4 इन 1 कन्वर्टिबल एसी 950 रुपये की EMI पर भी उपलब्ध है. ऑटो रीस्टार्ट और स्लीप मोड के साथ आनेवाले इस एसी की क्षमता 0.8 टन की है और इसे 3 Star BEE रेटिंग दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










