FB Messenger Rooms से मिलेगी Zoom को टक्कर, एक साथ 50 लोग कर सकेंगे Video Call
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Apr 2020 11:55 AM
Facebook Is Rolling Out New Feature Messenger Rooms : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम की लोकप्रियता और प्राइवेसी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच फेसबुक ने मैसेंजर को अपडेट किया है. फेसबुक ने मैसेंजर रूम फीचर जारी किया है, जिसके बाद फेसबुक मैसेंजर से एक साथ 50 लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं. मैसेंजर रूम में भी जूम की तरह फीचर्स दिये गए हैं. फेसबुक मैसेंजर रूम में आग्युमेंटेड रियलिटी (AR) एफेक्ट्स भी मिलेंगे.
Facebook Is Rolling Out New Feature Messenger Rooms : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम की लोकप्रियता और प्राइवेसी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच फेसबुक ने मैसेंजर को अपडेट किया है. फेसबुक ने मैसेंजर रूम फीचर जारी किया है, जिसके बाद फेसबुक मैसेंजर से एक साथ 50 लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं. मैसेंजर रूम में भी जूम की तरह फीचर्स दिये गए हैं. फेसबुक मैसेंजर रूम में आग्युमेंटेड रियलिटी (AR) एफेक्ट्स भी मिलेंगे.
मार्क जुकरबर्ग ने देर रात इस नये फीचर का ऐलान किया और बताया कि मैसेंजर रूम के लिए बस आपको अपने दोस्त को एक लिंक सेंड करना है, जिसके लिए उसका फेसबुक पर होना जरूरी नहीं है. लिंक के जरिये वह आपके साथ बातचीत में शामिल हो जाएगा. व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम के जरिये भी रूम क्रिएट और लिंक भेजी जा सकती है.
Also Read: Facebook Messenger Kids ऐप लॉन्च, लॉकडाउन में ऐसे करेगा बच्चों की मदद
इसके अलावा क्रिएटर के पास इस बात का विकल्प होगा कि वह रूम को किसे दिखाना और जॉइन कराना चाहता है. इसके बाद वह किसी कोई भी किसी भी समय रूम से रिमूव कर सकेगा. यह रूम बनेगा कैसे, तो इसका जवाब है कि जिस तरह आप फेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप बनाते हैं, उसी तरह आप रूम भी बना सकेंगे.
जुकरबर्ग ने अपने स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप मैसेंजर का भी जिक्र किया. पोस्ट में कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए हमने अपने व्हाट्सऐप मैसेंजर के ग्रुप कॉल में 8 लोगों को ऐड करने की सुविधा दे दी है, जो पहले 4 थी. खबर है कि फेसबुक इस रूम की टेस्टिंग कुछ देशों में कर रहा है और आने वाले हफ्तों में इसे ग्लोबली लॉन्च कर दिया जाएगा.
Also Read: Facebook Gaming App Launch: फेसबुक ने लॉन्च किया गेमिंग ऐप, बिना डाउनलोड किये खेलें गेम
बताते चलें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा कोरोनोवायरस महामारी के दौरान घर पर फंसे कई लोगों के लिए जरूरी हो गया है. इसके जरिये लोग घर बैठे अपने दोस्त, ऑफिस के साथी और परिवार के लोगों के साथ आसानी से जुड़ जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










