Twitter तो खरीद लिया, अब अपना Smartphone बनाएंगे Elon Musk?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Nov 2022 7:59 PM

विज्ञापन

एक ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि अगर गूगल और ऐपल अपने ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाते हैं, तो एलन मस्क को अपना स्मार्टफोन बनाना चाहिए. आधा देश जासूसी और पक्षपात करनेवाले आईफोन और एंड्रॉयड फोन खुशी-खुशी छोड़ देगा.

विज्ञापन

Elon Musk On Smartphone Making: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर खरीदने के बाद खबरों में लगातार छाये हुए हैं. अब उन्होंने गूगल (Google), और ऐपल (Apple) जैसी कंपनियों को खुला चैलेंज दे डाला है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर गूगल और ऐपल ने ट्विटर (Twitter) को अपने प्लेस्टोर से हटाया, तो वह अब स्मार्टफोन भी बनाएंगे.

दरअसल, एक ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि अगर Apple और Google अपने ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाते हैं, तो एलन मस्क को अपना स्मार्टफोन बनाना चाहिए. आधा देश जासूसी और पक्षपात करनेवाले आईफोन और एंड्रॉयड फोन खुशी-खुशी छोड़ देगा. यह आदमी मंगल ग्रह के लिए रॉकेट बना रहा है, तो एक छोटा स्मार्टफोन तो उनके लिए आसान होना ना? बता दें कि कंटेंट मॉडरेशन इश्यू पर ट्विटर को Apple और Google ऐप स्टोर से बैन किया जा सकता है.

Also Read: Twitter प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फीचर को दोबारा लाने की तैयारी पूरी, Elon Musk ने कही ये बात

एलन मस्क ने इसपर कहा कि अगर ऐपल और गूगल अपने ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाते हैं, तो वह दूसरा फोन बनाएंगे. मस्क ने ट्वीट किया कि उम्मीद करता हूं यह नौबत न ही आये, लेकिन अगर कोई विकल्प नहीं बचा, तो दूसरा फोन बनाऊंगा. इसपर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. वनप्लस (OnePlus) के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) ने मस्क के ट्वीट पर कहा, आप क्या करेंगे… यह देखने के लिए उत्साहित हूं.

Also Read: Twitter New Feature: ट्विटर का नया फीचर गलत ट्वीट करने वालों को भेजेगा जेल, जानें कैसे करता है काम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola