Elon Musk ने बढ़ा दी Mark Zuckerberg की मुसीबत, WhatsApp को टक्कर देने के लिए X पर लायेंगे यह धाकड़ फीचर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Sep 2023 3:10 PM
X को यह फीचर और अधिक उपयोगी बना सकता है, क्योंकि वीडियो और ऑडियो कॉलिंग एक महत्वपूर्ण संचार सुविधा है. इससे X के यूजर्स एक-दूसरे के साथ अधिक आसानी से जुड़ पाएंगे.

WhatsApp का यूजरबेस X से बहुत बड़ा है. WhatsApp के 270 करोड़ यूजर हैं, जबकि X के 40 करोड़ यूजर हैं. एलन मस्क X में वीडियो और ऑडियो कॉलिंग का ऑप्शन जोड़कर इस अंतर को कम करने की कोशिश कर रहे हैं.

ऐसे में व्हॉट्सऐप यूजरबेस के मुकाबले में एलन मस्क का एक्स प्लैटफॉर्म काफी पीछे है. हालांकि अब एलन मस्क एक्स प्लैटफॉर्म में वीडियो और ऑडियो कॉलिंग का ऑप्शन देकर एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं.
Also Read: Elon Musk और Mark Zuckerberg की लड़ाई Twitter X के बाद Threads पर आयी
X को यह फीचर और अधिक उपयोगी बना सकता है, क्योंकि वीडियो और ऑडियो कॉलिंग एक महत्वपूर्ण संचार सुविधा है. इससे X के यूजर्स एक-दूसरे के साथ अधिक आसानी से जुड़ पाएंगे.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्लैटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया है कि जल्द ही एक्स प्लैटफॉर्म पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने का ऑप्शन मिलेगा. इसका सीधा असर व्हॉट्सऐप पर देखने को मिल सकता है.
Also Read: Elon Musk के X का रोडमैप क्या है?
एलन मस्क का इरादा व्हॉट्सऐप यूजर्स को ट्विटर की तरफ शिफ्ट करने का है. इससे व्हॉट्सऐप के मालिक मार्क जुकरबर्ग के लिए नयी चुनौती खड़ी हो गई है. लेकिन इसका फायदा यूजर्स को मिलेगा, जिन्हें वीडियो और ऑडियो कॉलिंग का एक नया ऑप्शन मिल जाएगा.

एक्स प्लैटफॉर्म पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा एंड्रॉयड और आईओएस पर मिलेगी. साथ ही, मैक और पीसी पर भी यह ऑप्शन मिलेगा. एक्स प्लैटफॉर्म से ऑडियो या वीडियो कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होगी. ऐसे में एक्स की कॉल ज्यादा सुरक्षित हाेगी.
Also Read: Apple का बड़ा फैसला, अब X और Youtube पर नहीं मिलेगा कस्टमर सपोर्ट, जानें पूरा मामला
आपको बता दें कि ट्विटर एक्स पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने की यह सुविधा शायद ब्लू सब्सक्रिप्शन यानी पेड यूजर्स को ही मिलेगी. वैसे इस बारे में एलन मस्क की तरफ से फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया गया है. वहीं, इसके प्रीमियम सर्विस होने की भी चर्चा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










