Cheapest Automatic Car: देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार, जानें फीचर्स की डीटेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2022 3:47 PM
Cheapest AMT Car: अगर आपको भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली किफायती कार की तलाश है, तो हम आपको बताते हैं कम बजट में आनेवाली देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार के बारे में-
Cheapest Automatic Car: भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों की तरफ लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है. ये गाड़ियां मैन्युअल ट्रांसमिशन वाली गाड़ियों की तुलना में महंगी होती हैं. यही वजह है कि पसंद होने के बावजूद लोग इन कारों को नहीं खरीद पाते. अगर आपको भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली किफायती कार की तलाश है, तो हम आपको बताते हैं कम बजट में आनेवाली देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार डैटसन रेडी गो (Datsun Redi GO 1.0 T) के बारे में-
डैटसन रेडी गो ऑटोमैटिक में 999 सीसी का 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 67.05 बीएचपी की पावर और 91 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इस कॉम्पैक्ट हैचबैक कार की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह डैटसन रेडी गो 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जिसे ARAI ने प्रमाणित किया है.
Also Read: Maruti Alto के लिए मुसीबत बना 6 एयरबैग का नया नियम, बढ़ सकती हैं कीमतें
डैटसन रेडी गो के टॉप मॉडल के फीचर्स की बात करें, तो इसमें मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, एंड्रॉयड ऑटो और एेपल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिये गए हैं.
डैटसन गो को कंपनी ने 6 कलर स्कीम के साथ मार्केट में उतारा है. इसमें सैंडस्टोन ब्राउन, ब्लेड सिल्वर, ब्रॉन्ज ग्रे, फायर रेड, विविड ब्लू और ओपल व्हाइट शामिल हैं. डैटसन गो एएमटी टॉप वेरिएंट की शुरुआती कीमत 4,95,500 रुपये है, जो ऑन रोड लगभग 5,40,500 रुपये चली जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










