ePaper

Maruti Ertiga हो सकती आपके लिए बेहतर, जानें इसकी खासियत

Updated at : 15 May 2024 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
Maruti Ertiga हो सकती आपके लिए बेहतर, जानें इसकी खासियत

मारुति अर्टिगा एमपीवी कार. फोटो: प्रभात खबर

Maruti Ertiga: मारुति सुजुकी ने अर्टिगा एमपीवी कार में 1.5-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन, माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया है. इसका बूट स्पेस 209 लीटर का है.

विज्ञापन

Maruti Ertiga: देश के आम आदमी की कार बनाने वाली दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की एमपीवी (मल्टी पर्पज व्हीकल्स) कार अर्टिगा है. इसके कलर ऑप्शन में आपको मैग्मा, आर्कटिक, मेटल, सिल्वर और ऑक्सफोर्ड सबकुछ मिल जाएंगे. यह मिडिल क्लास फैमिली के बजट वाली कार है. इसमें सामान रखने के लिए बूट स्पेस (स्थान) भी काफी मिलता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस कार में कम से कम सात आदमी बैठकर इसके हमसफर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. आइए, इस करिश्माई एमपीवी कार की खास-खास बातों को विस्तार से जानते हैं.

मारुति अर्टिगा के वेरिएंट्स और प्राइस

मारुति अर्टिगा एमपीवी कार ने किआ करेंस को पछाड़ते हुए बिक्री में 10 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर लिया है. यह चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस शामिल है. खास बात यह है कि यह कार सीएनजी वर्जन में भी आती है. इसके सीएनजी किट में दो वेरिएंट वीएक्सआई और जेडएक्सआई उपलब्ध हैं. एक्स-शोरूम में इसकी प्राइस 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 13.03 लाख रुपये तक जाती है. इसका बूट स्पेस 209 लीटर का है, जिसे थर्ड रो की सीटों को फोल्ड करके 550 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.

मारुति अर्टिगा का इंजन

मारुति सुजुकी ने अर्टिगा एमपीवी कार में 1.5-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन, माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया है. यह इंजन 103 पीएस की पावर और 136.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है. वहीं, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स को विकल्प के तौर पर दिया गया है. इसके सीएनजी किट के साथ यह इंजन 88 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है.

Also Read: Best Car Under 6 Lakh: मिडिल क्लास के बजट में फिट बैठती हैं ये 5 कारें

मारुति अर्टिगा के फीचर्स और मुकाबला

मारुति सुजुकी इंडिया की अर्टिगा में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करने वाला नया 7-इंच स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (टेलीमेटिक्स) शामिल हैं। इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स और ऑटो एसी दिए गए हैं. सवारियों की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर्स और आईएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज मिलते हैं. इस एमपीवी कार के टॉप वेरिएंट्स में दो अतिरिक्त एयरबैग्स (कुल 4) और ईएसपी के साथ हिल होल्ड कंट्रोल दिए गए हैं. बाजार में इसका मुकाबला मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा मराजो से है.

Also Read: सेंसेक्स-निफ्टी जैसी बेफिक्र है रोड क्वीन टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola