ePaper

Budget 2023: सस्ते होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लीथियम आयन बैटरियों पर घटेगी कस्टम ड्यूटी

Updated at : 02 Feb 2023 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
Budget 2023: सस्ते होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लीथियम आयन बैटरियों पर घटेगी कस्टम ड्यूटी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली लीथियम आयन बैटरियों पर लगने वाले सीमा शुल्क को घटाकर 13 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है. उन्होंने कहा कि लीथियम आयन बैटरी पर शुल्क में छूट को एक और साल के लिए जारी रखा जाएगा.

विज्ञापन

Union Budget 203 Highlights EV Smartphone: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती करने का ऐलान किया है, तो कुछ वस्तुओं पर शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली लीथियम आयन बैटरियों पर लगने वाले सीमा शुल्क को घटाकर 13 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है. उन्होंने कहा कि लीथियम आयन बैटरी पर शुल्क में छूट को एक और साल के लिए जारी रखा जाएगा.

Also Read: Union Budget 2023: बजट में क्या सस्ता-क्या महंगा हुआ? जानें

सीमा शुल्क में कटौती का लाभ पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को भी बढ़ावा मिलेगा. जबकि, बजट में सिगरेट पर लगने वाले सीमा शुल्क को बढ़ाकर 16 फीसदी कर दिया गया है. उन्होंने संसद में आम बजट 2023-24 पेश करने के दौरान यह घोषणा की, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे. इसके अलावा मोबाइल, टेलीविजन, चिमनी विनिर्माण के लिए भी सीमा शुल्क में राहत दी गई है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोबाइल फोन विनिर्माण के लिए कुछ सामान के आयात पर सीमा शुल्क में कटौती का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भारत का मोबाइल फोन उत्पादन 2014-15 के 5.8 करोड़ इकाई से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 31 करोड़ इकाई हो गया. सीतारमण ने यह भी घोषणा की कि टीवी पैनल के ओपन सेल के पुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 फीसदी किया जाएगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार तांबा कबाड़ पर 2.5 फीसदी सीमा शुल्क जारी रखेगी. वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयोगशालाओं में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में छूट दी जाएगी. कुछ कलपुर्जों पर सीमा शुल्क में कटौती से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola