BMW X3 30 xDrive आज होगी लॉन्च, जानें कैसा है इंजन, परफॉरमेंस और सेफ्टी फीचर्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 16 Feb 2026 9:44 AM
BMW X3 30 xDrive
BMW 16 फरवरी 2026 को भारत में अपनी नई X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च करने जा रही है. इसमें 2.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 254.4bhp की ताकत और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है.
BMW इंडिया कल यानी 16 फरवरी 2026 को नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro SUV लॉन्च करने जा रही है. इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. आप इसे ऑनलाइन या किसी भी अधिकृत BMW डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं. यह SUV चेन्नई स्थित BMW के प्लांट में लोकली मैन्युफैक्चर की जाएगी. उम्मीद है कि यह मौजूदा वेरिएंट्स से बेहतर परफॉर्मेंस देगी और सीधे तौर पर Mercedes-Benz GLC, Audi Q5 और Volvo XC60 जैसी प्रीमियम SUVs को टक्कर देगी.
लुक और स्टाइल में बड़ा बदलाव
नई BMW X3 30 xDrive में इस बार ज्यादा शार्प और बोल्ड डिजाइन देखने को मिलेगा. सबसे खास बात है इसका इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल, जो रात में शानदार लुक देगा. इसके अलावा 20-इंच के बड़े व्हील्स और M Sport Professional पैकेज इसे और ज्यादा स्पोर्टी अंदाज देते हैं.
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो इस बार नया Brooklyn Grey शेड भी जोड़ा गया है. इसके अलावा Alpine White, Black Sapphire, Tanzanite Blue और Dune Grey जैसे पहले वाले कलर भी मिलेंगे.
इंजन और पावर
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro में 2.0-लीटर का फोर-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है. यह 258hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यानी परफॉर्मेंस के मामले में ये SUV बिल्कुल भी पीछे नहीं है. इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है.
खास बात ये है कि इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलती है. इससे परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों बेहतर होती हैं. यह SUV सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 14.61 किमी प्रति लीटर है.
कैसे होगा इंटीरियर?
SUV में X3 के बाकी वेरिएंट्स वाले लगभग सभी प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. साथ ही हेड-अप डिस्प्ले, 15-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं इसे और भी ज्यादा प्रीमियम बना देती हैं.
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी की बात करें तो इसमें आठ एयरबैग दिए गए हैं. इसके अलावा Attentiveness Assistance और Dynamic Stability Control जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिनमें Cornering Brake Control भी शामिल है. इतना ही नहीं, इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, क्रैश सेंसर के साथ इलेक्ट्रॉनिक इम्मोबिलाइजर और चाइल्ड सीट माउंटिंग की सुविधा भी दी गई है.
यह भी पढ़ें: MG Comet से Mahindra BE 6 तक, कौन-सी EV है आपके लिए सही?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










