BMW 5 Series New Car: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की सेडान कार, कीमत 67.5 लाख रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2022 5:31 PM

विज्ञापन

भारत में बनी बीएमडब्ल्यू की 5 सीरीज पेट्रोल ट्रिम ऑप्शन में BMW 5 530 Series IM स्पोर्ट मॉडल के रूप में आयेगी, जिसकी कीमत 67.5 लाख रुपये है.

विज्ञापन

BMW 5 Series New Car: जर्मनी की दिग्गज कार वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने गुरुवार को अपनी 5 सीरीज सेडान कार का नया वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया. दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 67.5 लाख रुपये होगी. भारत में बनी 5 सीरीज पेट्रोल ट्रिम ऑप्शन में BMW 5 530 Series IM स्पोर्ट मॉडल के रूप में आयेगी, जिसकी कीमत 67.5 लाख रुपये है.

लग्जरी वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अपनी 5 श्रृंखला में एक नया संस्करण ’50 जहरे एम’ पेश किया है. दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 67.5 लाख रुपये है. बीएमडब्ल्यू ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि इस कार का उत्पादन चेन्नई कारखाने में किया गया है.

Also Read: Audi, BMW, Mercedes जैसी लग्जरी कारों की सेल भारत में कम क्यों? वजह कहीं यह तो नहीं!

बीएमडब्ल्यू 530आई एम स्पोर्ट दो लीटर पेट्रोल इंजन में आएगी. जर्मनी की वाहन विनिर्माता के अनुसार, यह वाहन सीमित संख्या में उपलब्ध होगा और इसकी ऑनलाइन बुकिंग आज से ही शुरू हो गई है. बीएमडब्ल्यू ने हाल में ’50 जहरे एम’ के 10 विशेष संस्करण पेश करने की घोषणा की थी. (इनपुट : भाषा)

Also Read: BMW 6 Series: बीएमडब्ल्यू ने उतारी 73 लाख की कार, 6.5 सेकेंड में पकड़ लेगी 100 किमी की रफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola