ये है Bajaj की 5 सबसे महंगी प्रीमियम Bike, जानें कीमत और खासियत

BAJAJ DOMINAR 400 (Image Credit: Bajaj)
बजाज की महंगी बाइक्स के शौकीनों के लिए खास लिस्ट. जानें Bajaj Dominar 400 से लेकर Pulsar RS200 तक की टॉप 5 महंगी बाइक्स की कीमत और दमदार फीचर्स.
बजाज कंपनी ने इंडियन ऑटो मार्केट में टू व्हीलर सेक्टर में शुरुआत से ही दबदबा बना रखा है. इस कंपनी की किफायती से लेकर कॉस्टली बाइक्स भी मार्केट में उपलब्ध है. यदि आप इस कंपनी की बाइक को पसंद करते हैं और महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं, तो यहां हम 5 कॉस्टली बाइक्स के बारे में जानकारी देंगे. Bajaj Dominar से लेकर Bajaj Pulsar तक ऐसी कई गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत काफी ज्यादा है. इसी बीच आज हम आपको बजाज की 5 सबसे महंगी मोटरसाइकिलों के बारे में बताएंगे.
Bajaj Pulsar 220F
Bajaj Pulsar 220F बाइक इस सूची में पांचवें नंबर पर आती है. इस बाइक की कीमत करीब 1.38 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. यह बाइक 220cc, सिंगल सिलेंडर, ऑयल कूल्ड इंजन के साथ आती है, जिसमें 20.11 PS पावर और 18.55 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता है. बाइकवाले के दावे के मुताबिक, यह 40 km/l तक माइलेज देती है.
Bajaj Pulsar RS200
Bajaj Pulsar RS200 ने राइडर्स को अपना फैन बनाया है. अगर आप एक महंगी बजाज की बाइक लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती है. इस बाइक की (एक्स शोरूम दिल्ली) कीमत 1,76,499 लाख रुपए है. यह 200cc, BS6, 4V लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्ट इंजन साथ आती है, जिसमें 24.5 PS पावर और 18.74 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता है. कंपनी के दावे के मुताबिक, यह 35 km/l तक माइलेज देती है. इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आते हैं.
Bajaj Pulsar NS400Z
Bajaj का ही NS400Z का नाम भी इस लिस्ट में आता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1,82,174 (दिल्ली) लाख रुपए है. इसमें 373.3cc, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. यह 40.6 PS पावर और 35 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, यह बाइक 34 kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है. इसमें ब्रांडेड ग्लास कलर डिस्प्ले, डॉट मैट्रिक्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और TBT नेविगेशन मिलते हैं.
Bajaj Dominar 250
दूसरे नंबर पर Bajaj Dominar 250 का नाम लिस्ट में शामिल है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1,82,924 लाख रुपए है. इसमें 248.77cc, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. यह 26.63 bhp PS पावर और 27.4 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. बाइकदेखो के मुताबिक, बाइक का माइलेज 35 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसके अलावा टेक्नोलॉजी का ध्यान रखा गया है, इसमें फुली लोडेड बैंडेड स्पीडोमीटर, USD फॉक्स, पेरीमिटर फ्रेम और स्लीपर क्लच मिलेगा.
Bajaj Dominar 400
बजाज कंपनी की सबसे महंगी बाइक्स की सूची में नंबर वन पर Bajaj Dominar 400 का नाम आता है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 2,04,070 लाख रुपए है. यह 373.3cc, लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जिसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. बाइकदेखो के मुताबिक, यह 27 km/l तक माइलेज देती है. इसमें सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल चैनल ABS और हेडलैंप शामिल है.
ये भी पढ़ें: 2 लाख रुपये से कम में मिलेंगी ये दमदार स्पोर्ट्स बाइक्स, स्टाइल और स्पीड में नहीं किसी से कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










