Dominar 350: नये इंजन के साथ 37 हजार रुपये सस्ती होकर आयी Bajaj की पावरफुल बाइक

बजाज डॉमिनार 350
Bajaj ने Dominar 400 को नये 350cc इंजन के साथ लॉन्च किया है. GST रिफॉर्म के चलते कीमत ₹37,000 कम होकर ₹2,03,214 हो गई है. बाइक अब भी पावर और टूरिंग के लिए बेस्ट है.
बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर टूरिंग बाइक Dominar 400 को नये अंदाज में पेश करते हुए इसे 350cc इंजन के साथ लॉन्च किया है. इंजन क्षमता घटाने का सीधा फायदा ग्राहकों को कीमत में मिला है. नयी Dominar 350 अब ₹2,03,214 में उपलब्ध है, जो पहले से करीब ₹37,000 सस्ती है.
GST रिफॉर्म का असर
नये GST 2.0 नियमों के तहत 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स पर 40% टैक्स लगता है, जबकि 350cc तक की बाइक्स पर सिर्फ 18% GST लागू होता है. इसी वजह से Bajaj ने Dominar का इंजन छोटा किया है ताकि कीमत कम हो और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सके.
इंजन और परफॉर्मेंस
कंपनी ने अभी इंजन के पूरे स्पेसिफिकेशन साझा नहीं किये हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पुराने 373cc इंजन का स्ट्रोक कम करके इसे 350cc बनाया गया है. नयी Dominar 350 से करीब 39 bhp पावर और 33.2 Nm टॉर्क मिलने की उम्मीद है, जो पुराने मॉडल से थोड़ा कम है.
पहचान वही, कीमत कम
बजाज का कहना है कि इंजन छोटा होने के बावजूद Dominar की असली पहचान नहीं बदली है. यह बाइक अब भी लॉन्ग राइड्स, पावर और कम्फर्ट के लिए बेस्ट रहेगी.
कुल मिलाकर, Bajaj Dominar 350 उन राइडर्स के लिए शानदार विकल्प है जो टूरिंग बाइक चाहते हैं लेकिन बजट में रहना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: Hero Xtreme – Bajaj Pulsar – TVS Apache: सबसे सस्ती ड्यूल-चैनल ABS बाइक कौन?
यह भी पढ़ें: Hero Splendor से लेकर Royal Enfield Bullet तक, भारत में इन बाइक्स की रीसेल वैल्यू सबसे ज्यादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










