Bajaj Chetak C25 की सेल शुरू, पहले बुकिंग पर मिलेगा 4,299 रुपये सस्ता

Published by : Shivani Shah Updated At : 22 Jan 2026 2:45 PM

विज्ञापन

बजाज चेतक C25

अगर आप शहर में रोजाना आने-जाने के लिए एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं, तो नयी Bajaj Chetak C25 आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसमें 2.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 113km तक की रेंज ऑफर करता है. साथ ही इसमें कई ऐसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो डेली कम्यूट को ज्यादा आरामदायक बनाते हैं.

विज्ञापन

इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में दमदार शुरुआत करने के बाद Bajaj Auto ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak C25 की बिक्री आज से शुरू कर दी है. शुरुआती रिस्पॉन्स को देखते हुए, बजाज ने पहले 10,000 कस्टमर्स के लिए 4,299 रुपये का लिमिटेड इंट्रोडक्टरी बेनिफिट अनाउंस किया है, जिससे बजाज चेतक C25 की इफेक्टिव शुरुआती कीमत 91,399 रुपये एक्स-शोरूम से घटकर 87,100 रुपये एक्स-शोरूम (दिल्ली) हो गई है.

देशभर में बिक्री शुरू, डिलीवरी भी चालू

Chetak C25 की बिक्री अब देशभर के चेतक शोरूम्स में शुरू हो चुकी है. बड़े शहरों में इसकी डिलीवरी भी पहले से ही चालू है. यह लिमिटेड पीरियड बेनिफिट नए वेरिएंट को ज्यादा एक्सेसिबल बनाने के लिए पेश किया गया है, खासकर उन शहरी राइडर्स के लिए जो रोजाना आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का ऑप्शन देख रहे हैं.

शहरों के हिसाब से तैयार किया गया Chetak C25

Bajaj Chetak C25 को खासतौर पर अर्बन यूजर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें ब्रांड की पहचान रही ऑल-मेटल बॉडी और एलिगेंट डिजाइन लैंग्वेज बरकरार रखी गई है. इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में चलाने और संभालने में आसान बनाता है.

बैटरी, रेंज और रोजमर्रा की जरूरतें

Chetak C25 में 2.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो सर्टिफाइड तौर पर 113km तक की रेंज देता है. हालांकि, रियल-वर्ल्ड कंडीशंस में इसकी रेंज करीब 90 से 95km रहने की उम्मीद है. यह सेटअप रोजाना ऑफिस आने-जाने और शहर में छोटी-मोटी ट्रैवलिंग के लिए बनाया गया है, ताकि बार-बार चार्जिंग के लिए राइडर को रुकना न पड़े. इसके अलावा, स्कूटर में 25 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया है, जिसमें हेलमेट और रोजमर्रा का जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है.

फीचर्स जो रोज की राइड को बनाएं आसान

फीचर्स कि बात करें, तो Chetak C25 में ऐसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो डेली कम्यूट को ज्यादा आरामदायक बनाते हैं. जैसे चेतक C25 में ढलान पर आसानी से स्टार्ट करने के लिए हिल होल्ड असिस्ट, आगे डिस्क ब्रेक और रात में पार्किंग के दौरान ज्यादा सुविधा के लिए गाइड-मी-होम लाइटिंग दी गई है. स्कूटर का हल्कापन और आसान हैंडलिंग रोजाना शहर की राइड को कम मुश्किल बनाने के लिए है.

यह भी पढ़ें: कम बजट और ज्यादा माइलेज, 1 लाख रुपये से कम में मिलने वाली टॉप 5 100cc बाइक्स, चेक करें लिस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola