CORONA Effect: चीन से भारत शिफ्ट होगा iPhone का मास प्रोडक्शन, सस्ता होगा हैंडसेट
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Mar 2020 8:40 PM
Apple iPhone production to shift from China to India: दुनियाभर मे अपने फीचर और लुक के लिए सबकी पहली पंसद बन चुकी मोबाइल कंपनी ऐपल ने एक ऐसा ऐलान किया जिससे कई देश हैरानी में आ गये हैं.
Apple iPhone production to shift from China to India: दुनियाभर मे अपने फीचर और लुक के लिए सबकी पहली पंसद बन चुकी मोबाइल कंपनी ऐपल ने एक ऐसा ऐलान किया जिससे कई देश हैरानी में आ गये हैं.
हाल ही में सामने आयी रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने फैसला लिया है कि वह जल्द ही अपने आईफोन मोबाइल का मास प्रोडक्शन चीन से भारत में शिफ्ट करेगी.
आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से ऐपल कंपनी अपने सभी फोन का उत्पादन बेंगलुरू में कर रही है. लेकिन इस बार प्लान बड़ा है. बताया जाता है कि इसकी वजह कोरोना वायरस संकट है. जिस दौरान एशिया में एक ही देश पर दांव लगाना कंपनी को महंगा पड़ गया और कंपनी को अपना प्रोडक्शन बंद कर भारी नुकसान उठाना पड़ा.
ऐपल कंपनी के इस कदम के बाद से वह चीन से बाहर निकल कर अपना मार्केट और देशों में फैलाने जा रही है. जिससे कंपनी के नाम और काम दोनों में ही असर दिखेगा. वहीं, भारत में मास प्रोडक्शन होने से 20% आयात शुल्क बच जाएगा. यानी इसका सीधा फायदा भारतीय यूजर्स को सस्ते आईफोन के रूप में मिलेगा. वहीं, इससे कंपनी को भी अच्छा—खासा मुनाफा होगा.
बताते चलें कि भारत इस समय दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन मार्केट है. चीन में इसकी रफ्तार थम गई है. साथ ही, चीन में ऐपल वहां की प्रतिद्वंद्वी कंपनियों हुवावे और शाओमी से मार्केट शेयर गंवा रही है. आईफोन की अधिक कीमत के कारण ऐपल भारत में बड़ी प्लेयर नहीं रह गई है.
भारत में प्रोडक्शन होने से कंपनी 20% आयात शुल्क से बच जाएगी. साथ ही वहां लेबर कॉस्ट भारत की तुलना में तीन गुना ज्यादा है. भारत अब भी उभरता हुआ स्मार्टफोन मार्केट है. यहां घरेलू क्षमता बहुत ज्यादा है साथ ही यह इस क्षेत्र में निर्यात हब के रूप में भी काम कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










