ePaper

iPhone SE 3 मार्च में होगा लॉन्च, जानिए कितनी होगी कीमत

Updated at : 13 Feb 2022 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
iPhone SE 3 मार्च में होगा लॉन्च, जानिए कितनी होगी कीमत

iPhone SE 3 को लेकर अटकलें हैं कि इसका डिजाइन बिल्कुल पुराने iPhone SE (2020) जैसा होगा, लेकिन इसमें 5जी कनेक्टिविटी मिलेगी.

विज्ञापन

New iPhone : Apple जल्द ही अपना नया iPhone SE 3 को लॉन्च करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 5G के सपोर्ट के साथ लाया जाएगा और कंपनी इसे 8 मार्च को लॉन्च कर सकती है. इस फोन के अलावा ऐपल नये iPad को भी लॉन्च करने जा रही है.

बेहतर कैमरा और फास्ट प्रॉसेसर

iPhone SE 3 को लेकर अटकलें हैं कि इसका डिजाइन बिल्कुल पुराने iPhone SE (2020) जैसा होगा, लेकिन इसमें 5जी कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके साथ ही, यह Apple की A15 Bionic चिप और 3 जीबी रैम से लैस हो सकता है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इसमें बेहतर कैमरा और फास्ट प्रॉसेसर देने वाली है. हालांकि, इस मामले में Apple ने कोई जानकारी नहीं दी है.

कितनी हो सकती है कीमत?

आपको बता दें कि हाल ही में आयी रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple तीन नये आईफोन मॉडल्स लेकर आने वाला है, जो A2595, A2783, और A2784 होंगे. इसके अलावा, दो iPad मॉडल्स A2588 और A2589 को भी कंपनी पेश कर सकती है. आईफोन एसई 3 की कथित कीमत $300 (लगभग 22,500 रुपये) होगी, जबकि टैबलेट्स की कीमत $500 (लगभग 37,400 रुपये) और $700 ( लगभग 52,400 रुपये) के बीच होगी.

Also Read: Apple iPhone अब चलेगा बिना सिम कार्ड के, जानिए क्या है जादू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola