Anand Mahindra Tweet: ट्विटर पर आनंद महिंद्रा ने शेयर किया मोटिवेशनल वीडियो, आप भी देखें और सीखें

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 May 2023 5:29 PM

विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet - आनंद महिंद्रा समय-समय पर अपने ट्वीट्स के जरिये यूजर्स को मोटिवेट करते हैं, तो कई बार उनके फनी पोस्ट्स यूजर्स को गुदगुदा भी जाते हैं. आनंद महिंद्रा ने इसी कड़ी में मंडे मोटिवेशन के तहत ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet : दिग्गज उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चीफ, आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. आनंद महिंद्रा समय-समय पर अपने ट्वीट्स के जरिये यूजर्स को मोटिवेट करते हैं, तो कई बार उनके फनी पोस्ट्स यूजर्स को गुदगुदा भी जाते हैं. इसी कड़ी में आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने मंडे मोटिवेशन के तहत ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

आनंद महिंद्रा का नया ट्वीट क्या है?

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें कुछ सैनिक एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. इनमें से एक सैनिक दरवाजे पर पैर मारकर उसे तोड़ने की कोशिश कर रहा है. तभी उनका एक अन्य साथी आता है और वह दरवाजे को दूसरी तरफ खोल देता है. दिलचस्प बात यह है कि इस घर का दरवाजा पहले से खुला हुआ था, लेकिन शुरुआत में सैनिक उसे अंदर की तरफ खोलने की कोशिश कर रहा था. उसे यह अंदाजा भी नहीं लगाया कि वह दरवाजा बाहर की तरफ भी खुल सकता है.

Also Read: Jeep पर ऐसी कलाकारी देखकर आपको भी आयेगा मजा! फोटो शेयर कर Anand Mahindra ने कह दी यह बात…
आनंद महिंद्रा का मंडे मोटिवेशन

आनंद महिंद्रा ने सोमवार सुबह मंडे मोटिवेशन नाम से सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, आपको हमेशा दरवाजे पर ठोकर मारने की जरूरत नहीं है. काम की जगह पर आपको अटेंशन पाने या समाधान निकालने के लिए स्मार्ट तरीके से सोचने की जरूरत है. संभव है कि आपके लिए आगे बढ़ने के दरवाजे पहले से खुले हों.

ट्विटर पर छा गया वीडियो

आनंद महिंद्रा ने यह वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सोमवार की सुबह डाला है. लोग इसे देखकर प्रेरित हो रहे हैं और इसे लाइक और रिट्वीट करने के अलावा तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इसे 283.2 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. वहीं, 4,528 लोगों ने इसे लाइक किया है. 476 लोग इस विडियो को रिट्वीट कर चुके हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola