Amazon पर अब बोलकर करें शॉपिंग, लॉन्च हुआ Speak to Shop फीचर

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Mar 2020 1:14 PM

विज्ञापन

Amazon Speak to Shop feature launch: टॉप ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी शॉपिंग ऐप में स्पीक-टू-शॉप फीचर जोड़ा है.

विज्ञापन

Amazon Speak to Shop feature launch: टॉप ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी शॉपिंग ऐप में स्पीक-टू-शॉप फीचर जोड़ा है.

कंपनी ने इस नये फीचर के बारे में एलान करते हुए कहा कि इस वॉयस कमांड फीचर की जरिये यूजर न सिर्फ अलग-अलग प्रोडक्ट देख सकेंगे, बल्कि मनपसंद प्रोडक्ट को कार्ट लिस्ट में भी जोड़ सकेंगे.

कंपनी ने यह अपडेट भारत के एंड्रॉयड यूजर के लिए जारी किया गया है.Amazon India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नये फीचर की जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया है.

इसमें बताया गया है कि अब यूजर्स वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को सर्च कर सकते हैं.

इतना ही नहीं, प्रोडक्ट को ​सिलेक्ट करने के साथ ही अपना ऑर्डर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.यह फीचर शॉपिंग के अनुभव को बेहद खास बनाने वाला है.

बताते चलें कि फिलहाल यह वॉयस कमांड केवल अंग्रेजी भाषा को ही सपोर्ट करता है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे हिंदी भाषा में भी उपलब्ध करा सकती है.

एंड्रायड फोन यूजर्स अपने फोन में Amazon India ऐप ओपन करने पर आपको वॉयस कमांड फीचर दिखेगा.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola