Aarogya Setu : 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हुआ कोरोना वायरस ट्रैकिंग सरकारी ऐप
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Apr 2020 7:07 PM
Aarogya Setu Coronavirus Tracking App cross 50 Lakh Downloads : कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए भारत सरकार ने हाल ही में Aarogya Setu ऐप लॉन्च किया है. आरोग्य सेतु नाम का यह ऐप ब्लूटूथ और लोकेशन की मदद से यूजर के आसपास से कोरोना वायरस संक्रमित मरीज को ट्रैक कर सकता है. इसे गूगल प्ले स्टोर से 5 मिलियन (50 लाख) से भी ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया है.
Aarogya Setu Coronavirus Tracking App cross 50 Lakh Downloads : कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए भारत सरकार ने हाल ही में Aarogya Setu ऐप लॉन्च किया है. आरोग्य सेतु नाम का यह ऐप ब्लूटूथ और लोकेशन की मदद से यूजर के आसपास से कोरोना वायरस संक्रमित मरीज को ट्रैक कर सकता है.
इस ऐप से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने में मदद मिल सकती है. इस ऐप को नैशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर ने डेवेलप किया है. आरोग्य सेतु एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है.
अब यह जानकारी सामने आयी है कि अपनी लॉन्चिंग के महज 3 दिनों के भीतर यह ऐप भारत में गूगल प्ले और ऐप स्टोर दोनों में ही टॉप फ्री ऐप बन गया है. साथ ही इसे गूगल प्ले स्टोर से 5 मिलियन (50 लाख) से भी ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया है.
बताते चलें कि यह ऐप दरअसल यूजर को इस बात का पता लगाने में मदद करता है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम में है या नहीं. इसके लिए यह ऐप चेक करता है कि यूजर जाने-अनजाने में किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया है.
NITI Aayog में फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज के प्रोग्राम डायरेक्टर, अर्नब कुमार ने भी एक ट्वीट में कहा है कि ऐप को लॉन्चिंग के बाद तीन दिनों में लगभग 8 मिलियन (80 लाख) बार डाउनलोड किया जा चुका है.
ऐप स्टोर ऐप के डाउनलोड होने की संख्या के बारे में जानकारी नहीं देता है. वैसे, आरोग्य सेतु फ्री ऐप सेक्शन में टॉप में होने के साथ-साथ हेल्थ और फिटनेस सेक्शन में भी टॉप में बना हुआ है.
आरोग्य सेतु ऐप को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारियों के लिए आधिकारिक सोर्स के रूप में लॉन्च किया गया है. यह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एक जरूरी टूल भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










