ePaper

Aadhaar के साथ PAN को अब तक Link नहीं किया, तो जान लें आसान तरीका; 31 मार्च 2022 है अंतिम तारीख

Updated at : 28 Mar 2022 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar के साथ PAN को अब तक Link नहीं किया, तो जान लें आसान तरीका; 31 मार्च 2022 है अंतिम तारीख

PAN Aadhaar Link Deadline: पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है. आधार से पैन लिंक नहीं हुआ, तो पैन अमान्य हो जाएगा. जानिए आधार के साथ पैन लिंक करने का तरीका-

विज्ञापन

PAN Aadhaar Link Update : Aadhaar Card से PAN कार्ड को लिंक कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है. अगर आपके आधार नंबर से पैन कार्ड का नंबर लिंक नहीं हुआ, तो आपका पैन अमान्य हो जाएगा. आप म्यूचुअल फंड में न तो पैसे जमा कर पाएंगे, न ही उसमें से अपने पैसे निकाल पाएंगे. आयकर विभाग ने इन दोनों दस्तावेजों को लिंक कराने के लिए 31 मार्च तक का मोहलत दिया है. ऐसा नहीं करने पर जुर्माना चुकाना पड़ सकता है. ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा लेना चाहिए.

31 मार्च तक पूरी कर लें प्रक्रिया

आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, पैन नंबर को आधार से लिंक कराना जरूरी है. इसके लिए 31 मार्च तक का समय निर्धारित है. मार्च का महीना अब बीतने काे है. ऐसे में अब इस प्रक्रिया को जितना जल्दी हो सके, पूरा कर लेना अनिवार्य है. अगर आपने अब तक अपने पैन नंबर को आधार से लिंक नहीं किया है, तो हम आपको बताते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया.

Also Read: EPFO का ई-नॉमिनेशन नहीं किया, तो फंस सकता है बचत का पैसा; यहां जानिए स्टेप बाइ स्टेप प्रॉसेस
पैन को आधार से लिंक करें ऑनलाइन

आधार से पैन को लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाना है. दी गई जगह पर आधार कार्ड में दिया गया नाम, पैन नंबर और आधार नंबर डालना है. इसके बाद आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल दिया होने पर स्क्वायर टिक करें. अब स्क्रीन पर नजर आ रहा कैप्चा कोड डालें. सारी जानकारी भरने के बाद Link Aadhaar बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा.

SMS के जरिये ऐसे कर सकते हैं पैन को आधार से लिंक

पैन को आधार से ऑनलाइन लिंक करने के अलावा एक और तरीका है. एसएमएस के जरिये भी आप यह काम कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर UIDPAN लिखना होगा. इसके बाद आपको अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर लिखना होगा. फिर 10 अंकों वाला पैन नंबर लिखना होता है. इसके बाद इस मैसेज को 56161 या 567678 पर भेज दें.

Also Read: E-Shram कार्ड क्या है, कहां कराएं रजिस्ट्रेशन और कैसे मिलेगा इसका फायदा?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola