5 New Upcoming Electric SUVs In 2026: अगले साल तहलका मचाएंगी ये 5 इलेक्ट्रिक SUV, लिस्ट में TATA की 2 धांसू गाड़ियां

Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Dec 2025 12:09 PM

विज्ञापन

5 New Upcoming Electric SUVs In 2026: 2026 में लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक SUVs

5 New Upcoming Electric SUVs In 2026: टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी से लेकर VinFast EV जैसे नए ब्रांड्स तक, साल 2026 इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिहाज से काफी हलचल भरा रहने वाला है. यहां हम ऐसे पांच E-SUV मॉडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अलग-अलग सेगमेंट में EV को ज्यादा पॉपुलर बना सकते हैं.

विज्ञापन

5 New Upcoming Electric SUVs In 2026: साल 2026 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और देश की कार कंपनियां नए इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हैं. नई सिएरा SUV के इलेक्ट्रिक वर्जन से लेकर मारुति सुजुकी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक कार e Vitara तक, अगले साल कई नए EV मॉडल आने वाले हैं. आइए जानते हैं 2026 में लॉन्च होने वाली ऐसी पांच दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां जो ट्रेंड में रहेंगी.

टाटा सिएरा (TATA Sierra EV)

सिएरा के ICE वर्जन को ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है और पहले 24 घंटे में ही 70 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं. अब देखना होगा कि टाटा मोटर्स को सिएरा के ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए भी ऐसा ही क्रेज मिलता है या नहीं, जिसे 2026 के दूसरे हिस्से में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.

मारुति ई-विटारा (Maruti Suzuki e Vitara)

काफी समय से इंतजार की जा रही e Vitara इलेक्ट्रिक SUV के भारत में 2 जनवरी 2026 को लॉन्च होने की उम्मीद है. यह कार एक बार चार्ज करने पर करीब 543 किमी की रेंज देने का दावा करती है. इसमें Level 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स और 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग भी मिलने वाली है, जो इसे सेगमेंट में खास बनाती है.

टाटा पंच EV (TATA Punch EV)

टाटा पंच EV को 2026 में फेसलिफ्ट मिलने की उम्मीद है. यह इलेक्ट्रिक SUV फिलहाल अलग-अलग बैटरी ऑप्शन और टाटा के Gen 2 EV प्लेटफॉर्म के साथ आती है. माना जा रहा है कि कंपनी इसमें डिजाइन, टेक्नोलॉजी और फीचर्स से जुड़े कुछ बड़े अपडेट करेगी. यह मॉडल सिएरा EV के लॉन्च के बाद बाजार में आएगा.

विनफास्ट लिमो ग्रीन (Vinfast Limo Green)

सोशल मीडिया पर सामने आई कई स्पाई तस्वीरों के मुताबिक, वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी विनफास्ट फरवरी 2026 तक भारत में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है. Vinfast Limo Green को इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में उतारा जाएगा, जहां इसका मुकाबला Kia Clavis EV और BYD eMAX 7 जैसी गाड़ियों से होगा.

किआ सिरोस EV (Kia Syros EV)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किआ इंडिया अगले साल अपनी फैमिली कार सिरोस का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन भारतीय बाजार में उतार सकती है. सिरोस अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और ढेर सारे हाई-टेक फीचर्स के साथ प्रीमियम फैमिली कार सेगमेंट में अलग पहचान बनाने की कोशिश करेगी. इलेक्ट्रिक वर्जन में इसमें अलग-अलग बैटरी ऑप्शन मिलने की भी उम्मीद है. माना जा रहा है कि किआ सिरोस EV भारत में 2026 के दूसरे हिस्से में लॉन्च हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Top 5 Cars in 2025: इलेक्ट्रिक से लेकर SUV तक, इस साल इन गाड़ियों ने मचाया तहलका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola