ऑटो एक्सपोः मारुति का अगले कुछ साल में 10 लाख पर्यावरण अनुकूल कारें बेचने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्रेटर नोएडाः देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अगले कुछ साल में दस लाख पर्यावरण अनुकूल कारें बनाने और बेचने का लक्ष्य रखा है. कंपनी ने बुधवार को कहा कि यह देश में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देगा. कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा […]

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अगले कुछ साल में दस लाख पर्यावरण अनुकूल कारें बनाने और बेचने का लक्ष्य रखा है. कंपनी ने बुधवार को कहा कि यह देश में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देगा. कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा कि पिछले एक दशक में कंपनी सीएनजी और स्मार्ट हाइब्रिड विकल्प वाली दस लाख पर्यावरण अनुकूल कारों की बिक्री पहले ही कर चुकी है.

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपनी कॉन्सेप्ट कार ‘फ्यूचरो-ई’ पेश की. आयुकावा ने कहा कि यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इसे दुनिया के सामने पहली बार पेश किया गया है. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ऑटो एक्सपो 2020 में इस बार हम ‘मिशन ग्रीन मिलियन’ के साथ आए हैं.

यह हमारी देश में सस्ती और सतत हरित प्रौद्योगिकी को लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हमने अगले कुछ साल में दस लाख हरित वाहनों के विनिर्माण और बिक्री का लक्ष्य रखा है. आयुकावा ने कहा कि इन दस लाख वाहनों में हमारे सीएनजी, स्मार्ट हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन शामिल होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola