गूगल पेमेंट सर्विस में डार्क मोड फीचर, जानें आपको क्या होगा फायदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2019 8:24 AM
विज्ञापन
गूगल अब अपनी पेमेंट सर्विस गूगल पे में डार्क मोड का एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है. इस फीचर के गूगल पे में जुड़ने के बाद यूजर्स इस एप को डार्क बैकग्राउंड में चला सकेंगे, जिससे बैटरी की बचत होगी. हाल ही में कई एप डेवलपर्स ने अपने एप के लिए डार्क मोड सपोर्ट […]
विज्ञापन
गूगल अब अपनी पेमेंट सर्विस गूगल पे में डार्क मोड का एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है. इस फीचर के गूगल पे में जुड़ने के बाद यूजर्स इस एप को डार्क बैकग्राउंड में चला सकेंगे, जिससे बैटरी की बचत होगी.
हाल ही में कई एप डेवलपर्स ने अपने एप के लिए डार्क मोड सपोर्ट को जोड़ा है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल इस मोड को ऑन-ऑफ करने के लिए कोई बटन शामिल नहीं किया गया है. डार्क मोड को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स के पास एंड्रॉयड पाइ या एंड्रॉयड 10 बीटा पर चलने वाले स्मार्टफोन की जरूरत होगी. यह फीचर प्ले स्टोर में गूगल पे v2.96.264233179 में शामिल होगा.
डार्क मोड अपडेट के साथ यह फीचर एमोलेड ब्लैक कलर शामिल नहीं करेगा. गूगल का कहना है कि जब यूजर बैटरी सेवर मोड इनेबल करेगा, तो सभी एप्लीकेशन का डार्क मोड इनेबल हो जायेगा. विदित हो कि एंड्रॉयड 10 रिलीज से पहले, गूगल के दूसरे एप भी फीचर अपडेट के तौर पर डार्क मोड प्राप्त कर चुके हैं.
इस लिस्ट में गूगल फिट और फाइल्स बाइ गूगल शामिल हैं. गूगल कीप जैसे पुराने एप में भी पिछले कुछ महीनों से डार्क मोड फीचर काम कर रहा है. इस मोड के मिलने के बाद गूगल पे का बैकग्राउंड ब्लैक हो जायेगा, जिसमें सफेद रंग से टेक्स्ट लिखा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










