फाडा की रिपोर्ट : अप्रैल महीने के दौरान मोटर-गाड़ियों की बिक्री में दो फीसदी की गिरावट दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2019 5:13 PM
नयी दिल्ली : मोटर वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने बुधवार को कहा कि अप्रैल 2019 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री दो फीसदी की गिरावट के साथ 2,42,457 इकाई रही. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के अनुसार, अप्रैल 2018 में 2,47,278 यात्री वाहन बिके थे. संगठन के मुताबिक, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की […]
नयी दिल्ली : मोटर वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने बुधवार को कहा कि अप्रैल 2019 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री दो फीसदी की गिरावट के साथ 2,42,457 इकाई रही. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के अनुसार, अप्रैल 2018 में 2,47,278 यात्री वाहन बिके थे. संगठन के मुताबिक, पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री नौ फीसदी की गिरावट के साथ 12,85,470 इकाइयों पर रही. अप्रैल 2018 में यह आंकड़ा 14,09,662 वाहनों का था.
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी 16 फीसदी की गिरावट देखी गयी. इस महीने के दौरान ऐसे 63,360 वाहन बिके. पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 75,622 वाहन था. वहीं, 13 फीसदी की गिरावट के साथ इस साल अप्रैल में 47,183 तिपहिया वाहन बिके.
सभी श्रेणियों की बात करें तो वाहनों की बिक्री में कुल आठ फीसदी की गिरावट देखी गयी. अप्रैल में 16,38,470 वाहन बिके, जबकि अप्रैल 2018 में यह आंकड़ा 17,86,994 वाहनों का था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










