ePaper

New Year, New Rule: एक जनवरी से Google प्लैटफॉर्म्स पर होने जा रहा यह बड़ा बदलाव

Updated at : 26 Dec 2021 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
New Year, New Rule: एक जनवरी से Google प्लैटफॉर्म्स पर होने जा रहा यह बड़ा बदलाव

FILE PHOTO: Google app is seen on a smartphone in this illustration taken, July 13, 2021. REUTERS/Dado Ruvic//File Photo

यह नया नियम गूगल की सभी सर्विसेज, जैसे- गूगल ऐड्स, यूट्यूब, गूगल प्ले स्टोर और दूसरे पेमेंट सर्विसेज पर लागू होगा. ऐसे में गूगल की सर्विसेज यूज करनेवालों के लिए नये नियमों के बारे में जान लेना जरूरी है.

विज्ञापन

New Year, New Rule: रिजर्व बैंक के गाइडलाइन्स पर चलते हुए गूगल की तरफ से ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया जा रहा है. यह नया नियम गूगल की सभी सर्विसेज, जैसे- गूगल ऐड्स, यूट्यूब, गूगल प्ले स्टोर और दूसरे पेमेंट सर्विसेज पर लागू होगा. ऐसे में गूगल की सर्विसेज यूज करनेवालों के लिए नये नियमों के बारे में जान लेना जरूरी है.

गूगल का नया नियम

Visa या Mastercard यूजर्स को नये फॉर्मैट में कार्ड डीटेल सेव करने के लिए ऑथराइज करना होगा. इसके लिए आपको अपने मौजूदा कार्ड डीटेल के साथ एक ही मैन्युअल पेमेंट करना होगा. बाद में अपना कार्ड डीटेल दोबारा डालने से बचने के लिए 31 दिसंबर 2021 से पहले पेमेंट पूरा करना होगा.

Also Read: Google Pay का नया फीचर खर्च बांटने में करेगा आपकी मदद, जानिए कैसे

गूगल सेव नहीं करेगा कार्ड डीटेल

अगर आप RuPay, American Express, Discover या Diners Card यूजर हैं, तो गूगल की तरफ से आपके कार्ड की डीटेल को 31 दिसंबर 2021 के बाद सेव नहीं किया जाएगा. इन कार्ड को नया फॉर्मैट ऐक्सेप्ट नहीं करता है. ऐसे में 1 जनवरी 2022 से आपको हर मैन्युअल पेमेंट करने पर कार्ड डीटेल डालनी होगी.

1 जनवरी से होगा बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित बनाने के मकसद से कार्ड डीटेल सेव ना करने का निर्देश दिया गया है. ऐसे में 1 जनवरी 2022 से गूगल ग्राहकों के कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट जैसे कार्ड डीटेल्स सेव नहीं करेगा.

कार्ड डीटेल्स याद रखनी होगी

अब तक गूगल आपकी कार्ड डीटेल सेव करता रहा है. ऐसे में जब ग्राहक कोई पेमेंट करता था, तो उसे केवल अपना सीवीवी नंबर डालना होता था. 1 जनवरी के बाद से ग्राहकों को मैन्युअली ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कार्ड नंबर के साथ एक्सपायरी डेट याद रखना होगा.

Also Read: Google और Meta पर रूस ने लगाया 13 करोड़ डॉलर का जुर्माना, वजह चौंकानेवाली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola