ePaper

बोलपुर में लॉटरी दुकान पर सीबीआई का छापा, कई दस्तावेज जब्त, अनुब्रत मंडल ने जीता था एक करोड़ रुपये

Updated at : 04 Nov 2022 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
बोलपुर में लॉटरी दुकान पर सीबीआई का छापा, कई दस्तावेज जब्त, अनुब्रत मंडल ने जीता था एक करोड़ रुपये

चर्चा है कि लॉटरी में एक करोड़ रुपये का मिलना काला धन को सफेद करने का एक तरीका हो सकता है. बोलपुर चौराहे पर स्थित लॉटरी दुकान पर सीबीआई अधिकारियों ने छापामारी की. बताया जाता है कि इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बोलपुर में लॉटरी दुकान पर छापामारी कर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कई दस्तावेज जब्त किये हैं. जांच में सीबीआई को पता चला है कि डियर लॉटरी (Dear Lottery) में तृणमूल कांग्रेस के बोलपुर जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल (Anubrata Mondal) ने एक करोड़ रुपये का इनाम पिछले वर्ष यानी वर्ष 2021 में जीता था. गौ तस्करी मामले में सीबीआई ने अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार कर रखा है. इसके बाद से अनुब्रत की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं.

सोशल मीडिया में वायरल हुआ था एक करोड़ की लॉटरी का फोटो

चर्चा है कि लॉटरी में एक करोड़ रुपये का मिलना काला धन को सफेद करने का एक तरीका हो सकता है. बोलपुर चौराहे पर स्थित लॉटरी दुकान पर सीबीआई अधिकारियों ने छापामारी की. बताया जाता है कि इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था. अनुब्रत मंडल ने पहले इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार किया था, लेकिन बाद में कहा कि कार में यात्रा करते समय एक दिन उन्होंने ड्राइवर-सुरक्षा गार्ड से सुना कि वे सभी लॉटरी का टिकट खरीदते हैं.

Also Read: West Bengal: अनुब्रत मंडल के बोलपुर शिवशंभु राइस मिल पर सीबीआई का छापा
लॉटरी दुकान के मालिक से सीबीआई ने की पूछताछ

तभी उन्होंने मजाक में अपने लिए भी टिकट खरीदने के लिए कहा था. इस तरह उन्होंने टिकट खरीदा था. सीबीआई अब लॉटरी से अनुब्रत मंडल को मिले एक करोड़ रुपये के बारे में जांच कर रही है. बताया जाता है कि सीबीआई ने पिछले बुधवार को बोलपुर में लॉटरी की दुकान के मालिक बापी गंगोपाध्याय को तलब किया था. उस समय वे निजाम पैलेस भी गये थे. बाद में उनसे रतनकुठी में भी पूछताछ हुई थी.

काला धन को सफेद करने से जुड़ा हो सकता है मामला

सीबीआई अधिकारी शुक्रवार सुबह बोलपुर में एक और लॉटरी की दुकान पर देखे गये. बताया जाता है कि आज सुबह सीबीआई अधिकारी ने लॉटरी दुकान के मालिक और कर्मियों से काफी देर तक बात की. कई दस्तावेज भी जब्त किये. जांच अधिकारियों ने दुकानदार से लॉटरी के पैसे के बारे में पूछा. अनुब्रत ने वास्तव में एक करोड़ का इनाम जीता था या मामला कुछ और था. काले धन को सफेद करने की ये कोई तरकीब तो नहीं थी.

Also Read: अनुब्रत मंडल की जमीन से जुड़े कागजात का पता लगाने बोलपुर राजस्व कार्यालय पहुंची सीबीआई की टीम
शुभेंदु अधिकारी ने अनुब्रत पर लगाये थे गंभीर आरोप

सीबीआई अधिकारी इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि अनुब्रत मंडल ने टिकट खरीदा भी था या नहीं? सीबीआई की आज की कार्रवाई से क्षेत्र के कई लोगों में हड़कंप मच गया है. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया था कि अनुब्रत मंडल को जो लॉटरी लगी थी, वह काला धन को सफेद करने का षड्यंत्र था.

रिपोर्ट- मुकेश तिवारी, आसनसोल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola