ePaper

आरा में खोइछा भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देखें विसर्जन शोभायात्रा की तस्वीरें

Updated at : 25 Oct 2023 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
आरा में खोइछा भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देखें विसर्जन शोभायात्रा की तस्वीरें

आरा में बुधवार को विधिवत रूप से मां दुर्गा का खोइछा भरने के बाद महिला श्रद्धालुओं ने उनकी पूजा की और मां दुर्गा को विदाई दी. इसके बाद डीजे की धुन और भक्ति गीतों पर नाचते हुए पूजा समिति के सदस्य देवी मां की प्रतिमा को नदी में विसर्जित करने के लिए निकल पड़ा.

विज्ञापन
undefined

आरा शहर में नवरात्रि महापर्व के विधिवत समापन के बाद बुधवार को मां दुर्गा की विदाई धूमधाम से की गई है. विजयादशमी के दूसरे दिन मां की प्रतिमा को विसर्जित करने की वर्षों से चल जा रही परंपरा के अनुरूप आज उनकी विदाई दी गई.

undefined

बुधवार को विधिवत रूप से मां दुर्गा की खोइछा भरने के बाद महिला श्रद्धालु भक्तों ने उनका पूजन किया और फिर बाद मां को विदा किया. इसके बाद डीजे की धुन और भक्ति गीतों पर झूमते हुए पूजा समिति के सदस्यों की टोली मां की प्रतिमा को नदी में विसर्जित करने के लिए निकल गई. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेटी की विदाई के पहले विधिवतरूप से खोइछा भरा जाता है.

undefined

आरा शहर के मुख्य द्वार बैंक कॉलोनी मोड़ पर पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए पूजा समिति के सदस्य धूमधाम से निकले.

undefined

जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होगा, वहां जिला प्रशासन ने सुरक्षा के भी इंतजाम किये हैं. विसर्जन स्थल पर जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

undefined

पूजा समिति के संयोजक चंदन कुमार ने बताया कि औपचारिक विदाई अनुष्ठान के बाद प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया जाएगा. यहां पिछले 8 सालों से इसी तरह पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है.

undefined

विजयादशमी के दिन भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह इस पूजा पंडाल में माता के दर्शन को पहुंचे थे. जहां माता की चुनरी और प्रसाद देकर उनका जोरदार स्वागत किया गया था. यहां की व्यवस्था देखकर भोजपुरी सुपरस्टार काफी खुश हुए और पूजा समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया.

undefined
Also Read: PHOTOS: गया में सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को दी विदाई, विश्व शांति की कामना
undefined

रिपोर्ट – दीनानाथ मिश्रा, आरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन