बिहार में बाढ़ से पशुओं की मौत होने पर 35 हजार रुपये मुआवजा देगी सरकार: पशुपालन मंत्री

Updated at : 18 Jul 2021 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ से पशुओं की मौत होने पर 35 हजार रुपये मुआवजा देगी सरकार: पशुपालन मंत्री

बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि बाढ़ के कारण पशुओं की मौत होने पर 35 हजार का अनुदान दिया जायेगा. इसके तहत प्रत्येक परिवार को तीन पशुओं के लिए अनुदान की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि बाढ़ के कारण पशुओं की मौत होने पर 35 हजार का अनुदान दिया जायेगा. इसके तहत प्रत्येक परिवार को तीन पशुओं के लिए अनुदान की व्यवस्था की गयी है.

मंत्री मुकेश सहनी ने कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक व इससे संबंधित आठ संघों के प्रबंध निदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की. पशुपालन मंत्री ने कॉम्फेड की प्रणाली को और बेहतर बनाने, किसानों को अधिक- से- अधिक लाभ पहुंचाने के लिए व उनके हितों के उन्नयन को लेकर विस्तार से चर्चा की.

पशुपालन मंत्री ने कहा कि दूध व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रत्येक गांव में दूध जांच मशीन, दूध उत्पादकों का बीमा ,पशुओं का बीमा एवं पशु खरीद के लिए ऋण मुहैया कराने के लिए योजना बनायी जायेगी. जबकि पशु आहार पर अनुदान देने के लिए कार्य योजना कॉम्फेड के माध्यम से तैयार करने का निर्देश दिया.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, पटना समेत कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

बैठक में शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, आरा के प्रबंध निदेशक शिवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सोन नद के तट पर स्थित रोहतास डेहरी प्रोजेक्ट में बाढ़ के कारण कटाव की स्थिति बनी हुई है. इसे तुरंत रोका जाना आवश्यक है. पशुपालन मंत्री से उन्होंने आग्रह किया कि कटाव रोकने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया जाये.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन