पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास की गोलाबारी, भारतीय जवानों ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास की गोलाबारी, भारतीय जवानों ने दिया मुंह तोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में मंगलवार को गोलियां चलाईं और गोलाबारी की. भारतीय जवानों ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया.

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में मंगलवार को गोलियां चलाईं और गोलाबारी की. भारतीय जवानों ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया.

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार तड़के बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे. भारतीय सेना ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया.

अधिकारियों ने बताया कि आखिरी समाचार मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी. उन्होंने बताया कि इसमें फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola