मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप करना गलत
Updated at : 04 May 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

तीन तलाक. जमात-ए-हिंद ने किया कॉन्फ्रेंस का आयोजन बेतिया : नगर के ऐतिहासिक जंगी मस्जिद में बुधवार को जमात-ए-हिंद बेतिया की ओर से मुस्लिम पर्सनल लॉ और बेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के आयोजक महम्मद अली एवं महम्मद हसनैन ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर के विभिन्न मोहल्लों […]
विज्ञापन
तीन तलाक. जमात-ए-हिंद ने किया कॉन्फ्रेंस का आयोजन
बेतिया : नगर के ऐतिहासिक जंगी मस्जिद में बुधवार को जमात-ए-हिंद बेतिया की ओर से मुस्लिम पर्सनल लॉ और बेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के आयोजक महम्मद अली एवं महम्मद हसनैन ने संयुक्त रूप से बताया कि शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं कस्बों के बाद यह पांचवां कांफ्रेंस है. इसकी अध्यक्षता मौलाना हसन मआविया नदवी तथा संचालन मौलाना कफिल अहमद नदवी ने किया.
इस दौरान उपस्थित हजारों की संख्या में महिला और पुरुषों को बताया गया कि देश की वर्तमान स्थिति में फिरकापरस्त ताकतें इस्लामी शरीयत पर हमला करने में लगे हैं. जबकि ऐसा किसी सिविल कोड के माध्यम से इसकी बेदारी तोड़ने और इस्लामी महिलाओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जबकि मुस्लिम कानून में किसी तरह के हस्तक्षेप करना गलत है. मौके पर मौलाना नेजामुद्दीन काशमी, काजी नेशार अहमद, मौलाना युसुफ नदवी, मौलाना आमीर अरफात, मौलाना अली अहमद काशमी, मौलाना मुफ्ती सालीम, मौलाना महमूद आलम, मौलाना कारी अब्दुल हाफिज, मौलाना इद्रीस सहित शहर के कई शिक्षाविदों ने तीन तलाक पर प्रकाश डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




